माँ की चूडियाँ - By Seema (Rossa)
Written By: Seema (Rossa)
Category: Poetry
Competition: Global Poetry and Creative Writing Competition 2026
We are honored to present "माँ की चूडियाँ," a poignant poem by Seema (Rossa), crafted for the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026. This evocative piece delves into the profound themes of loss, societal expectations, and the enduring presence of maternal memories. In the form of a heartfelt poetic exploration, Seema captures the essence of emotional depth and cultural significance, inviting readers to reflect on the nuanced layers of life's transitions.
About the Work
"माँ की चूडियाँ" conveys a deep sense of longing and reflection through vivid imagery and emotional resonance. The poem skillfully weaves the symbolic significance of bangles with the broader themes of bereavement and cultural expectations. Seema's writing style employs a delicate balance of nostalgia and introspection, capturing the reader's attention with its lyrical beauty and poignant observations about life and societal norms.
माँ की चूडियाँ
Original Submission by Seema (Rossa)
माँ की चूडिय़ाँ
लोग कहते हैं
कि अंत सिर्फ़ अंत नहीं होता
कई बार अंत
एक नयी शुरुआत होती है
जैसे एक दरवाज़े के बंद होने से
कई और नए दरवाज़े खुल जाते हैं।
पर सोचती हूँ कि यह बातें क्य़ा सच भी हैं?
या आधे सच और आधे झूठ !
इंद्रधनुष सा
जगमगाता हुआ
सूने से सन्नाटे को चीरता
तो मधूर से खन-ख़न करते
मां की चूडियाँ ।
जब वो रसोई में खाना बना रही होती थी,
कभी दिवारों-दर को नई पहचान देती,
कभी प्यार से चेहरे पर हाथ फेरती,
तीज-त्योहारों में जैसे सितारे हाथों में
उतर आते थे ।
दियों के झिलमिलाहट से भी रोशन
माँ की चूडियाँ ।
जिनकी खन-खन सुने बिना
घर-घर नहीं लगता था ।
पर वो एक काली रात ,
जिसने उन चूड़ियों को
माँ से अनजाना कर दिया ।
कभी ज़हन में आया ही नहीं,
कि वो चूडियाँ जो माँ के साथ
अपना अस्तित्व बना बैठी थी,
कभी उन कलाइय़ों सें यूं बिछड़ जाएंगी,
और रह जाएगा तो
वह बिछोह का सन्नाटा ।
वो चुप्पी जो सहम-सहम कर
नीर की नदियाँ बहा देंगी ।
वो खालीपन जैसे,
व्योम का निर्वात हो।
वो सिसकियाँ ,
जो कानों से सुनाई भी ना दे।
जैसे बचपन की सबसे प्रिय सहेली
कहीं तूफान में
बिछड़ गई हों।
एक ऐसी चुभन,
जो समय के साथ सिर्फ बढ़ती जाए ।
वो सूनापान,
जैसे नदियाँ तपती हुई धूप में ,
पूरी तरह वाष्प में तबदील हो गई हों ।
जैसे जीवन का कहीं ,
कोई संकेत ना बचा हो ।
जैसे बादलों की गर्जना तो हो ,
पर उस गर्जने की आवाज़ कहीं खो गई हो ।
जैसे किसी ने आपकी
सबसे अनमोल वस्तु आपसे छीन ली हो ।
एक ऐसी पगडंडी ,
जिसमें मिलों सिर्फ़ मरुस्थल फैला हो ।
और फिर उन उजालों में ,
वो इंद्रधनुष कभी मिले ही ना।
किसी कोने में एक आस लिये ,
कि शायद वक्त भी कभी करवट लेगा
मां की चूडियाँ ,
टूटे हुए उम्मीदों के
मकड़जाल में फसी
देखती हैं पडोस के
उन शर्माजी की तरफ
जिनकी अभी अभी दूसरी शादी हुई हैं।
पहली पत्नी एक हादसे में ,
दो महीनें पहले ब्रम्हलीन हो गई थी ।
लोगों ने कहा ,
अभी तो सिर्फ 65 के हुए हो ।
पूरी ज़िन्दगी बची हैं सामने !
कोई तो चाहिए तुम्हारा ध्यान रखने!
अकेले बुढ़ापा कैसे गुज़ारोगे ?
कौन खाना खिलाएगा सही समय पर?
बिमार पडो तो कोई तो चाहिए,
जो हाथों में दवा ला कर दे दे ।
शादी कर लो!
सभी करते हैं
घर-आँगन भी महकना चाहिए ।
जो बीत गई ,
वो बात वहीं दफन होती हैं
जीवन तो जिया जाना चाहिए ।
पर आज इतने अरसे बाद भी
किसी ने उन बिलखती हुई
सूनी कलाइय़ों को नहीं देखा,
जो सिर्फ उन रंग बिरंगी चूड़ियों में
अपनी खुशी देखती हैं?
जिन्हें किसी दूसरे पुरुष का साथ नहीं
अपनी उन पुरानी सहेलियों का साथ चाहिए
जो उन्हें फिर से
जिऩ्दा होना सिखलाती हैं।
जिसने एक छोटी सी उम्र में
अपना सब कुछ खो दिया ,
कोई उनसे नहीं बोलता कि
ज़िन्दगी बहुत बड़ी है ,
और जीवन को जिया जाना होता है ।
एक पुरुष की पत्नी के ना रहने पर ,
लोग उसे फिर से जीने का पाठ पढ़ाते हैं ।
पर जब बात एक स्त्री की हो?
तो उसकी ज़िन्दगी यूं विरान कर के ,
सब रंगों को छीन कर ,
उसे हर दिन ,
तिल तिल मरने झोंक दिया जाता है।
सोचती हूँ !
कि मिट्टी का शरीर
तो दोनों का ही है
पर एक को अपनी खुशियां ढूंढने ,
और एक को अपनी खुशियों का गला घोटने?
कैसे मजबूर किया जा सकता हैं ?
जब मृत्यू भी भेदभाव नहीं करती,
तो ये मिट्टी के पुतले कौन होते हैं,
जो दर्द की परिभाषा
लैंगिक तौर पर निर्धारित करते हैं?
जहां शर्मा जी दूसरी
पत्नी के हकदार हो सकते हैं?
पर मेरी माँ की वो कलाइयाँ
कांच की उन चूड़ियों के लिए भी तरसती हैं !
जिनसे घर - घर लगता था ।
वो मेरी माँ की बेबस चूड़ियाँ !
About the Competition
The Global Poetry and Creative Writing Competition 2026, organized by Hashtag Kalakar, celebrates the vibrant world of written expression. This prestigious event offers a platform for writers and poets globally to share their unique voices and creative visions. It embraces diverse forms of storytelling, allowing participants to engage with a worldwide audience and contribute to the rich tapestry of contemporary literature.
We extend our heartfelt gratitude to Seema (Rossa) for her eloquent contribution, "माँ की चूडियाँ," to the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026. Her work stands as a testament to the power of poetry to evoke deep reflection and emotional connection. Thank you, Seema, for sharing your profound insights and enriching our literary landscape.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.


Comments