भारत माँ का अंगना लम्बा चौड़ा
Updated: Jul 30, 2025
By Amarjeet Kumar
भारत माँ का आँगन लम्बा चौड़ा
जिसका प्रकृति स्वरूप अनेक
पूर्व में जंगल पश्चिम में मरूस्थल
उत्तर में पर्वत दक्षिण में जलेन्द्र
फिर क्यो जाऐ बसे विदेश अनेक
भारत माँ आँगन लम्बा चौड़ा
जिसमें बहें नदियाँ अनेक
पूर्व में ब्रह्मपुत्र पश्चिम में सिंधु
उत्तर में गंगा दक्षिण में गोदावरी
फिर क्यो प्यासे रहते जन अनेक
भारत माँ आँगन लम्बा चौड़ा
जिसमें जन्में धर्म ज्ञानी अनेक
बौद्ध जैन और सिख शैव
हिन्दू मुस्लिम और यहूदी पारसी
फिर क्यो लड़ते धर्म जन अनेक
भारत माँ का आँगन लम्बा चौड़ा
जिसमें उगते अनाज अनेक
धान गेहूँ और बाजर शक्कर
दाँल तेल और मशालें मख्खन
फिर क्यो भूखे रहते जन अनेक
By Amarjeet Kumar

Comments