भारत एक शक्ति
By Vijeta
असली ताक़त वो नारी है;सोचो होगी कितनी महान
दूसरी के सिंदूर की रक्षा के लिए
कर रही अपने सिंदूर का बलिदान
ये कुछ और नहीं ; प्यार दर्शाता है
कैसे हर देशवासी मिट्टी के लिए अपना फ़र्ज़ निभाता है
सरहद पर खडे हैं दिन रात जवान
हथेली पर रखे अपनी जान
माँ की सरहद को जब चाहे दुश्मन छूना
खोल जाता है खून उनका रुद्र से भर जाता है सीना
खदेड़ देता शत्रु को फँसा कर उनके ही जाल में
प्राण भी न्योछावर कर दे अपनी माँ के सम्मान में
आज घरों में हैं आराम से हम लेके दिल में देश के लिए प्यार
बैठे सब टीवी के सामने कर रहे युद्ध का इंतजार
पर ये कोई रोमांचक बात नहीं
किसी फिल्म का कोई दृश्य नहीं
बज गया बिगुल अब युद्ध होगा , कहना है कितना आसान
हर एक सैनिक के जज़्बात में है वतन का संकल्प
समझता है पर युद्ध कोई समाधान नहीं
बस है एक विकल्प
जब भी हुआ आतंकी हमला
दिया उसका करारा जवाब
युद्ध के लिए सक्षम होकर भी
दिया हमेशा इंसानियत का पैग़ाम
मैं एक भारतवासी हूँ ;इसका है मुझे अभिमान
देखो हमारे सुरक्षादल, है कितने महान
सोने की चिड़िया कहते भारत को ,शत्रु तू ले ये जान
भौतिक धन तो रखते सब;
भारत में ही होता है हर धर्म और संस्कृति का सम्मान
रक्षा के लिए खड़ा है तत्पर भारत का हर एक जवान
तुम वीर नहीं धरोहर हो; तुम से ही है अपने देश की शान
नतमस्तक करते है हम सब
तुम्हारे इस शौर्य और महानता को सलाम
ये वसुधा है वास्तव में; अनोखा है इसका काम और नाम
By Vijeta

Comments