बड़ी तकलीफ देते हैं..
By Nazia Bano
मुहब्बत करने वाले लोग,
दिलों में बसने वाले लोग
कभी जब दूर हो जाएं
बड़ी तकलीफ देते हैं…
सुबह और शाम का किस्सा,
हमारी ज़ात का हिस्सा
तबियत पूछने वाले,
खैरियत चाहने वाले
कभी खामोश हो जायें,
बड़ी तकलीफ देते हैं…
जो अपनी खुश बयानी से हमें मसरूर करते हैं
जो हर रंजो अलम से दिल हमारे दूर करते हैं
वो जो पलकों पे रहते हों, कि वो जो दिल में बस्ते हों
कभी दिल से उतर जाएँ, बड़ी तकलीफ देते हैं…
By Nazia Bano

Comments