बेवजह की बहस मे कोई कुछ पाता नहीं..
By Preethi Bansal
बेवजह की बहस मे कोई कुछ पाता नहीं,
लेकिन जरुरत पड़ने पर बोल जाना सही,
राई का पहाड़ बनाना अच्छा होता नहीं,
छोटी छोटी बातो को भी समझ जाना सही,
बाते थोड़ी कम तो कभी ज्यादा सही,
लेकिन अच्छे को कभी बुरा बनाना नहीं,
बातो बातो मे एक दूसरे को समझ जाना सही,
बेवजह ना किसी पे इल्जाम लगाना सही,
लेकिन हो अगर गलत तो आवाज उठाना सही,
इससे आने वाला कल भी गलत होगा नहीं,
सही गलत की ये जंग करना सही,
लेकिन करना कुछ तुम गलत नहीं,
होगा सब ठीक दिल मे रखना यकीन,
वक्त ने सिखाया वक्त पर करना सही !
By Preethi Bansal

Comments