बेबस अल्फाज़
By Tharadara Hakimafatema
महेलो की मोहब्बत का आज भी दावा है
उन जोपड़ियो में बसने वाली मोहब्बत का क्या
बारिश में जुमते प्रेमी पंछियों की बात है
बारिश के बुंदे समेटने वाले बेबस साथियो का क्या
कहते हैं जग में मोहब्बत है पर दिखी तो मरने के बाद
तो हवाला ये
मोहब्बत सच्ची है तो मौत के बाद तराशी जाएगी
तो जिंदा दिलो को काट लिया गया उसका क्या
कई कश्तियां चली थी बारिश में अपना आशियाँ ना समेंटे हुए
बिच राह में उन किश्तियों को दुबोया गया उसका क्या
जग से हारे है हम
एक अपने के लिए दुसरा खोया उसका क्या
उनके गम में सब शामील हे
उनके लिए तड़पे है हम उसका क्या
किसी ने कहा दिल उनका टूट गया है
जलते अंगारों पे हमारा दिल है उसका क्या
बेपनाह इश्क था हम भी
बस दिखा ना पाए तो क्या
उनके प्यार को प्यार समजा
बेगाना समजा गया हम उसका क्या
एसी है ये जालिम दुनिया
एक दिन आपकी दूसरे दिन आपके खिलाफ
इसमे पिसते गए हम उसका क्या
By Tharadara Hakimafatema

Comments