बाईक रैली
Updated: Oct 10, 2022
By Sharjeel khan
जेसे ही चुनाव का समय नज़दीक आया देश की एकता के लिए , परिवाहन मंत्री ने बाईक रेली का विचार बनाया के चुनाव तक तो जनता के बीच चर्चा का विषय बनेंगे देश के नोजवानो को यातायात नियमो से अवगत करेंगे हर उदास चेहरे पे मुस्कान खिलेगी रेली से पहले एक लीटर पेट्रोल, समाप्ति पे एक पाव दारू मिलेगी
नेता जी का आफर सबको खूब भाया रेली में जन सेलाब उमड़ उमड़ कर आया दो दिन पहले जो हेलमेट की अनिवार्यता का पाठ पड़ा रहे थे रेली में वो खुद सबके साथ बिना हेलमेट वाहन दोड़ा रहे थे मंत्री जी का सख्त निर्देश था ... हर वाहन पे तीन को बेठना ज़रूरी है ,चार भी बेठ सकते है अगर कोई मजबूरी है गलती से एक ईमानदार सिपाही ने कुछ सवारों को रोकना चाहा इस बात पे मंत्री समर्थकों का माथा ठंकाया ... मंत्री जी ने उस सिपाही को फ़ोन पे ही था लताड़ा “आज के दिन सारे नियम हमारी जेब के अंदर है इसलिए पुलिस प्रशासन आज सिर्फ गाँधी जी के बन्दर है “ कुछ सावार, पहले ही दुर्घटना के शिकार हो गए थे क्योंकि समाप्ति से पहले ही वह बोतलों में खो गए थे जब हुआ रेली का गुजर गर्ल्स कॉलेज के पास एक तरफा मजनुओ की जग गई थी दिल में आस चोटी खेची, बैग खींचा और वो सब था खींचा था जो लगा जिस के भी हाथ अस्पताल के पास जब रेली का गुजरना हो गया शोर और आवाज से गधों का झुंड शर्मिंदा हो गया तोड़ कर ट्रेफिक का सिग्नल करके उसपे मूत्र विसर्जन देख कर यह सब गधों ने नीचे कर लिए अपने फेस इक गधी ने कान में अपने गधे से जब कहा Lets move janu, this city is no more safe मीडिया ने मंत्री जी और रेली को भरपूर था सराहा रैली समाप्ति पे मंत्री जी ने ‘ जय हिंद’ का नारा था जो लगाया ।
By Sharjeel khan

Comments