बहुत ही ख़ास है वजूद आपका
Updated: Jul 17, 2025
By Mayank Singh
रंज की हवा के बीच सुकून की फ़िज़ा,
बहार वो जो आती जब बीतती ख़िज़ा
ऐसा ही ख़ुशगवार है सुलूक आपका
बहुत ही ख़ास है वजूद आपका
दिल में भरी है बेइंतेहा इनायत
ऐसी फ़ितरत से होगी आख़िर किसे शिकायत
बेहद बेग़र्ज़ होना है उसूल आपका
बहुत ही ख़ास है वजूद आपका
कैसे ख़याल में हो सबका ख़याल
या देनी हो ज़िंदादिली की मिसाल
याद आयेगा मुसलसल नाम आपका
बहुत ही ख़ास है वजूद आपका
तकब्बुर और गुरूर अब जहाँ का दस्तूर है
कौन है अब भी जो इन सब से दूर है
इस सवाल का जवाब है अंदाज़ -ए- एहतिराम आपका
बहुत ही ख़ास है वजूद आपका ||
By Mayank Singh

Comments