बहुत रोता है ये दिल....
By Smita Chaudhary
जब किसी का साथ ऐसा लगे कि
अब जीवन भर का साथ है,
और अचानक वो चला जाए,
तो बहुत रोता है ये दिल ....
जो अपना होने का दावा करते थे
अचानक से पराए हो जाए,
फिर किसी से दर्द ना कह पाए
तो बहुत रोता है ये दिल....
घर जो खुशियों से भरा था
अचानक से मकान हो जाए
बस जानें वाले की याद दिलाए
तो बहुत रोता है ये दिल ...
हाँ बहुत रोता है दिल ।
By Smita Chaudhary

Beautiful
👌🏻