top of page

बसंत उत्सव

Updated: Jul 16

By Asha Rani Sharan


इस कविता के भाव कुछ इस प्रकार हैं कि बसंत ऋतु में प्रकृति में बहार आ जाती है, मौसम बहुत खुशनुमा हो जाता हैा खेतों में पीली सरसो का बसंती हवा के झोंके से झुकने की तुलना नई नवेली दुल्हन से की गई है- सरसों के पौधे हवा के झोंकों से ऐसे झुकते हैं जैसे कोई नई नवेली दुल्हन पीला लहंगा पहनी हुई है और उसके सिर से बार-बार उसकी ओढ़नी सरकती जा रही हैा वह झुक झुक कर उठाने की कोशिश कर रही हैा 


देखो सखी बसंत उत्सव है आया 

चहुँ और हर्ष और उमंग है छायाा 


बागों में हरियाली और रौनक आई 

रंग-बिरंगे फूलों से प्रकृति गदराई  

 

सुगंधित बयार वातावरण महकाई 

भंवरे फूलों पर झूले, तितलियां मंडराई  

 

खेतों में पीली सरसों की क्यारी 

बसंती पवन भई मतवारी  

 

पवन झकोरा ऐसे झोरॆ 

सरसों की डाली झुक -झुक जाए 

 

मानो नई नवेली दुल्हन शरमाए 

सिर से ओढनी सरका जाए

 

दुल्हन झुक झुक उसे सँवारे 

बसंती पवन खुब लहराए

 

ज्ञान विद्या और बुद्धि की देवी 

बसंत पंचमी के दिन पधारतीं 

 

मन का कोना पावन करके 

सभी को अपना आशीष दे जातीं

 

सखी, हर मौसम से सुंदर मौसम 

ना ठंड की ठिठुरन न गर्मी की तपिश

 

सभी के मन को बहुत लुभाता 

तभी तो ऋतुराज कहलाता 


By Asha Rani Sharan





Recent Posts

See All
The Anomalous Figure

By Sia Mishra Nobody knew what it was not a human, but of course. It never blinked, it never moved, just stood in the corner where it stood. It arrived when everyone was deep asleep, except me the nig

 
 
 
Moonlight

By Sia Mishra The windows were open, cool winds blowin; the curtains moved aside, a light peeked in. Sitting in my bed, I was  lost in my dream; the light then called me and  teleported me to another

 
 
 
Country Churchyard

By Prosari Chanda Made of huddling trees that moaned the birds her chuckled to the graves, mocking both silence and prayer. Cracked stones,  a two-year old Ophelia here  a time-worn Sidney there they

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page