बस याद रखना
Updated: Jul 17, 2025
By Naveen Kumar
ख़्याल रखा करना अपना
तो क्या हुआ मैं साथ नहीं हूं
हंसाते रहना इस दिल को
ये दिल तुम्हारे पास ही हैं
न सोचना कभी खुद को अकेला
मेरी एक तस्वीर तुम्हारे पास ही हैं
बात करते रहना इससे
मेरी कहानी तुम्हारे पास ही हैं
था मंजूर खुदा को यही
मर जाएं प्यासा नदीं के पास में ही
टूट जाएं हर एक कली
थोड़ी सी बरसात में ही
बढ़ जाना तुम जिंदगी में आगे
मुझको बस याद बना लेना
रख देना कहीं दिल के कोने में
और फिर भूल जाना
मेरे दिल को जीने की तमन्ना है तुझमें
इसको आंसुओं से न तड़पाते रहना
हंसना और हंसाना
जिंदगी को ऐसे बीतते रहना
आसमां से मैं तुमको देखता रहूंगा
तुम भी आसमां में देख लेना
टूट जाऊंगा तारों की तरह
और तुम दुआं मांग लेना
By Naveen Kumar

Comments