बड़ा भाई
By Nisha Dudi
बड़ा भाई छोटी बहनों के लिए बाप होता हैं।।
छोटे भाइयों के कंधों पर रखा एक मजबूत हाथ होता हैं।।
चाहकर भी नहीं कर सकेंगे उसे नजरअंदाज ,
वह पूरे परिवार की एक अहम शाख होता हैं ।।
और माता-पिता के जाने के बाद वही शाख वृक्ष बन जाते हैं,
और पूरे कुनबे को एक साथ लाते हैं।।
वह करते हैं सदैव "दाऊ" की तरह "श्री कृष्ण" की जिंदगी में सवेरा।। मिटा देते हैं " श्री राम" की तरह "भरत" की जिंदगी से अंधेरा ।।
हम भूल जाते हैं उन्हें एक वक्त बाद लेकिन वह अपने भीतर खुद से भी ज्यादा आप होते हैं,
इसीलिए कहते हैं बड़े भाई सिर्फ भाई नहीं भाई के रूप में आप होते हैं।।
By Nisha Dudi

Comments