प्रेम साक्षात्कार - By Gayatri Kumar
Written By: Gayatri Kumar
Category: Poetry - Hindi
Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026
Gayatri Kumar brings forth a beautiful exploration of love in her Hindi poem "प्रेम साक्षात्कार," a remarkable entry in the Poetry and Creative Writing Competition 2026. This evocative piece delves into the multifaceted nature of love, examining its divine and earthly manifestations. Through her eloquent verses, Gayatri paints a vivid picture of love's various forms and expressions, from parental to devotional, offering readers a profound reflection on this universal theme.
About the Work
"प्रेम साक्षात्कार" is a harmonious blend of spirituality and human emotion, portraying love as a powerful, binding force in both divine and familial contexts. Gayatri Kumar's use of vivid imagery and rhythmic verses creates a tapestry of emotions, exploring the dutiful and selfless aspects of love. Her insightful portrayal of mythological references enriches the poem, inviting readers to ponder the eternal nature of love and devotion.
प्रेम साक्षात्कार
Original Submission by Gayatri Kumar
प्रेम साक्षात्कार
प्रेम के हैं रंग कई, स्वभाव और प्रकार कई।
जान ले सही से इसे, मान ले, जो वही।
पुरुष है एक, प्रकृति एक, शक्ति इनकी एक।
बनाए ब्रह्मांड में रूप ये अनेक।
है कर्तव्यनिष्ठ प्रेम ये,
संतति से ब्रह्म का,
समकक्ष जीवन दान,
और दंड प्रलय का।
निर्माता, विधाता, मुक्तिदाता,
तीनों धरे प्रेम को।
अर्धांगिनियों से प्रियता,
सम्मान में एक-दूसरे को।
रचे जो वृंचि संसार,
शारदा से रंग-श्रृंगार।
पाल पाए नीलांग,
हो जो कमला अर्धांग।
त्रिशूल हो शेखर का,
विराजमान अंबिका।
समरूपी, समगुणी, समाए सारा संसार।
अर्धनारीश्वर प्रेम प्रतीक अपार।
कर्तव्य से उच्च है वात्सल्य प्रेम पर,
धन्य हो हर जीव-जंतु एवमेव ईश्वर।
सप्त माता मनुष्य की,
इसलिए तो कहते ज्ञानी मुनिश्वर।
जन्मदात्री, गुरु माता, राजपत्नीका, धात्री,
ब्रह्माणी, मात धेनु, जय श्री रूपा धरती।
भोगे मातृ प्रेम जो,
भाग्य सँवर जाए।
जगदीश भी कौशल्या नंदन,
यशोदा लाल कहलाए।
पिता प्रेम कुछ कम नहीं,
बिन बोले सब कर जाए।
हृदय में स्थापे संतान को,
जग जीत कर ले आए।
ख्याति उनकी अपने वंश से,
जो पाते उनसे अपनी पहचान।
जानकी, वृषभानु दुलारी,
पार्वती हैं प्रमाण।
मात-पिता प्रेम करें,
संतान उनका आदर।
संतानों के बीच पले,
एक सुंदर प्रेम परस्पर।
साथी हों सुख-दुख में,
नटखट चंचल इनका प्यार।
कृष्ण-बलराम, पांडव पाँच,
सिया-राम के भी सहोदर चार।
कहते हैं परिवार-सा न दूसरा,
तो मित्र बनाओ गुणीजनों ऐसा,
कुटुंब-सा लगे वो,
कुटुंब को हो प्रिय।
साख्य रस से,
दो कुटुंब जोड़ दिए।
हरि और हर को ही देख लो,
एक-दूजे बिन पूरी न हो कोई गाथा।
कृष्ण-सुदामा को तो जानते हो,
साख्य ही बचाए द्रौपदी की मर्यादा।
साख्य से ही बढ़े जो प्रेम, प्रीति रस की ओर,
मिसाल उसकी एक रानी और माखन चोर।
प्रीति ऐसी किशोर-किशोरी की,
साथ हर जन्म लिए।
मिले किसी युग में,कभी मिलके बिछड़े।
माया ऐसी मनुष्य देह की,कभी मिलते-मिलते रह गए।
फिर भी पूजे जाएँ,
जब दो तन एक प्राण,
प्रेम मूर्ति बन जाएँ।
सीता-राम, राधे-श्याम।
त्याग भी है प्रीत,
सम्मान भी है प्रीत।
दूरी में जो न हारे,
विजय होती है वो प्रीत।
पर कठिन हो जो सबसे,
वो मार्ग है भक्ति।
ये प्रेम न कर पाए,
हर एक व्यक्ति।
करना हो तो सुन लो,
करो तन-मन-धन समर्पित।
अपने इष्ट में जो घुल जाओ,
हर विष बनेगा अमृत।
हर बार धरती पर हुए अवतार,
सुनकर भक्तों की पुकार।
तपबल से कोई जीते पूज्य का सानिध्य,
निश्चलता से पाले कोई अपना आराध्य।
जपे उनका नाम कोई,
कोई देखे बिन माने।
पालता है उनको कोई,
बिना विधि-विधान जाने।
श्रद्धा भक्ति हो मार्तंड्य सी,
यम का पाश छुड़ावे।
दास्य भक्ति हो आंजनेय सी,
चिरंजीवी बना जावे।
रास्य भक्ति हो मीरा सी,
गिरिधारी दौड़ जाए।
ज्ञान भक्ति हो प्रह्लाद सी,
कीचड़ में कमल खिलावे।
सबके मन में एक न एक रूप,
सबके मन में खिले सब,
जो पड़े ज्ञान की धूप।
क्योंकि अज्ञानता से छूटा सती-शिव का साथ।
अज्ञानता में दे दिया वियोग का राधे-मुरारी को श्राप।
इसी अज्ञानता में जल गई होलिका, पाकर भी वरदान का साथ।
अज्ञानता में ध्वस्त हुआ महिषासुर, स्त्री के हाथ।
ज्ञान हो तो लोग प्रेम जानें,
प्रेम में ही ज्ञान पा लें।
क्योंकि प्रेम के हैं रंग कई, स्वभाव और प्रकार कई।
पाकर जान गए कई, खो के मान गए कई।
~Gayatri Kumar
About the Competition
The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar serves as a platform for writers from diverse backgrounds to express their creativity and share their unique voices. This prestigious event celebrates the art of storytelling and poetry, encouraging participants to explore a wide range of themes and styles. It provides a nurturing environment for both emerging and established writers to showcase their talents.
We extend our heartfelt thanks to Gayatri Kumar for sharing her poignant poem "प्रेम साक्षात्कार" with us. Her contribution to the Poetry and Creative Writing Competition 2026 enriches our understanding of love's profound dimensions. We look forward to seeing more of her insightful work in the future.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

Comments