पहली मोहब्बत
Updated: Jul 15, 2025
By Aarti Priya
पहली मोहब्बत सबसे खास होती है
मानो या ना मानो
वो किसी को देखकर मुस्कुराना , शर्माना और बस दिल भर आना ,
उसकी एक आवाज के लिए सब छोड़ देना ,
उसकी एक हँसी के लिए कुछ भी कर जाना ,
बादलों का थम जाना, तारों का टिमटिमाना ,
सांसें रुक जान , हवाएं तेज़ होना ,
बाकी दुनिया की आवाज ना आना
और बस थम कर , बस थम कर उसको ही सुनना ,
गाने याद रहना , बिताए हुए पल याद करना और खुश होना ,
सब सब पहली मोहब्बत का एहसास है जो खास है ,
खास वो शख्स भी नहीं
पर ये एहसास और उसके प्रति प्रेम ही खास है
जो इस मोहब्बत को , बस इस मोहब्बत को कमबख्त खास बना देता है।
By Aarti Priya

Comments