पसंदीदा लेखक के साथ एक दिन - By Suhas Lahurikar
Written By: Suhas Lahurikar
Category: Essay
Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026
In the evocative essay "पसंदीदा लेखक के साथ एक दिन," Suhas Lahurikar invites readers to imagine a day spent with their cherished Marathi author, P. L. Deshpande. As part of the Poetry and Creative Writing Competition 2026, this essay delves into the beauty and simplicity of everyday life, as seen through the eyes of a legendary writer. Suhas shares a whimsical day filled with insightful conversations and musings, offering a glimpse into the profound impact a beloved author can have on our perception of the world.
About the Work
Suhas Lahurikar's essay beautifully captures a daydream-like experience with P. L. Deshpande, known affectionately as "PuLa." The piece is suffused with warmth and humor, reflecting on life's simplicity and the joy hidden in everyday moments. Through vivid imagery and thoughtful reflections, Suhas portrays the legendary author's ability to find stories in every individual, emphasizing the importance of observing life keenly and cherishing its nuances.
पसंदीदा लेखक के साथ एक दिन
Original Submission by Suhas Lahurikar
पसंदीदा लेखक के साथ एक दिन
पसंदीदा लेखक के साथ एक दिन की कल्पना करना अपने आप में बहुत सुंदर और जादुई विचार है। अगर ऐसा मौका मुझे मिले तो मैं मिलूंगा द ग्रेट मराठी लेखक पी एल देशपांडे. प्यार से हम सब उनको पुल कहते हैं. उनकी लेखनी हमें हँसी, संवेदनशीलता और रोज़मर्रा की जिंदगी की खूबसूरती सिखाती है।
सुबह की शुरुआत उनके साथ चाय पीते हुए हुई। वे मुस्कुराते हुए मेरे आसपास के लोगों की छोटी-छोटी आदतों पर मज़ेदार टिप्पणियाँ कर रहे थे। उनकी बातें सुनकर मुझे एहसास हुआ कि जिंदगी की सादगी में ही असली आनंद छिपा होता है। मैंने जब Vyakti ani Valli की कुछ झलकियाँ याद कीं, तो लगा जैसे उसके सारे किरदार हमारे आसपास ही घूम रहे हों। जैसे वे कई बार कहते हैं, “जगा इतके की आयुष्य कमी पडेल, हसा इतके की आनंद कमी पडेल…"(जियो इतना कि जीवन कम लगे, हंसो इतना कि आनंद कम लगे…)
दोपहर को हम दोनों पास के बगीचे में टहलने गए। वे हर गुजरते व्यक्ति को बड़ी दिलचस्पी से देखते और उनके बारे में छोटी-छोटी कहानियां गढ़ने लगते। उनकी नज़र में कोई भी साधारण नहीं था — हर इंसान एक अनोखी कहानी था। तभी मेरे दिल में उनके सभी कहानियों के किरदार घूम रहे थे. उस पल ऐसा लगा—अंतू बर्वा, नारायण, नंदा प्रधान, सभी मेरे साथ बैठकर बातें कर रहे हों. पुल का एक प्रसिद्ध उद्धरण है “माणसं वाचायला शिका—पुस्तकं तर सगळेच वाचतात” (लोगों को पढ़ना सीखो—किताबें तो सब पढ़ते हैं)
शाम को उन्होंने मुझे लिखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिंदगी को ध्यान से देखो, महसूस करो और फिर उसे अपने शब्दों में ढालो। उनकी ये बात मेरे दिल में बस गई। आज का दिन मेरे लिए सिर्फ एक कल्पना नहीं था, बल्कि एक अनुभव था — ऐसा अनुभव जिसने मुझे सिखाया कि खुशी बड़ी चीजों में नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की छोटी-छोटी बातों में होती है।
पुलने अपनी कुछ मराठी कहानियों, नाटकों और लघु नाटकों को हिंदी में अनुवादित किया ताकि अधिक लोग उन्हें पढ़ और समझ सकें. बटाट्याची चाळ (Batatyachi Chaal) को हिंदी में मंच और रेडियो के लिए रूपांतरित किया गया. ऑल इंडिया रेडियो और हिंदी रंगमंच के लिए उन्होंने हास्यपूर्ण लघु नाटक और स्केच हिंदी में लिखे.आख़िर में, मैं कहूँगा पुल हमेशा कहते थे “हास्य हे दुःखाचे सर्वात सुंदर रूपांतर आहे” (हास्य दुख का सबसे सुंदर रूपांतरण है)
About the Competition
The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a celebration of literary creativity, inviting writers from various backgrounds to explore and express their unique voices. The competition serves as a platform for emerging and established writers to showcase their talents and engage with a vibrant community of storytellers and poets. With a focus on originality and depth, the event continues to inspire and nurture the art of writing.
Thank you, Suhas Lahurikar, for sharing "पसंदीदा लेखक के साथ एक दिन" with us in the Poetry and Creative Writing Competition 2026. Your essay, filled with warmth and insight, resonates deeply with the theme of finding beauty in simplicity. We are grateful for your contribution and look forward to seeing more of your work.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.


Comments