top of page

परिश्रम

Dec 24, 2023
1 min read

By Shraddha


नभ मुट्ठी में न आएगा, अगर तू न जोर लगाएगा 

क्या सोच रहा तू खड़ा-खड़ा, यूँ मंद हवा में जड़ा- जड़ा |

 कुछ भी न ऐसे होता है, मेहनत का बल तो लगता है 

बादल से भी जो बूँद गिरी, सागर से पानी उठता है |

 नित चलते कदमों को कहना, वो रुके नही वो थमे नही

 जब संग्राम में लाखों बलि देते, तब जीतता सम्राट कही |

इतिहास उधर बढ़ जाता है ,जिस ओर जोश की आहट हो

मशाले खुद जल उठती है ,संकल्पों में यदि ज्वाला हो |

क्यों हार से तू घबराता है , क्यों जीते से जल जाता है 

अरे हार भी उसको मिलती है ,जो कदमों का साहस लाता |

बंध जाती है सारी खुशियाँ, अगर पत्ता भी हिल जाता है 

पर मत डरना उससे, क्योंकि किये का फल ही पाता है |



क्यों दीन-हीन सा बैठ गया, निज गौरव तेरा कहाँ गया

 तू हार गया इतनी जल्दी ,बिन लक्ष्य को भेदे कहा चला |

विजय प्रण तेरा टूट रहा क्यों ,जीत का रंग तेरा छूट रहा

 तू न जाने तेरा नाम अभय ,तू कर अपने साहस की जय |

 नस-नस में तेरे लहर आग की, तू खुद ही तपता सूरज है 

तू चल दे तो काँटे भी फूल ,इसे कठीन समझना तेरी भूल |

तू स्वयं सोच तुझे बनना क्या, हर नर में होता है अंतर 

कोई चमकता हीरे सा, तो कोई चुनता है कंकर |

बस अपने साथ न धोखा करना, छोटी सोच न लेकर जीना

अपनी मंजिल की राहों में, सोच समझकर आगे बढ़ना |

नित दिन हर पल कदम-कदम पर, इतना ज्यादा मेहनत करना 

इतना घिसना इतना पिसना माथे का बन चंदन सजना |


By Shraddha




Recent Posts

See All
Dumb or In Love

By Kavya Mehulkumar Mehta are poets dumb — or just in love? to the world, they may seem dumb, but for them, love is inevitable. poems are reminders of love that can’t be forgotten, shan’t be forgotten

 
 
 
A Future So Azure

By Inayah Fathima Faeez Tomorrow looms unsure, muffled by the deep Thumbs twiddling, barriers never-ending, failure and nothing to reap At the shore lie the choices, imposing, leading to journeys impo

 
 
 
Letting Go In Layers

By Inayah Fathima Faeez Some part of us is cold and shrivelled, In a body of seemingly endless depth. Some part of us is heavy and dishevelled, Misery filling an unending breadth. Some part of us is

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page