“ नैतिक मूल्य ”
- Hashtag Kalakar
- Dec 3, 2025
- 1 min read
By Devendra Bhalekar
खोट ना आए कोई मन में
ना भ्रष्ट विचारों की गाँठ पड़े,
मूल्य जीवन के बहुमूल्य बन जाए
नैतिकता का ऐसा पाठ पढ़े ||
सत्य अडिग, सत्यनिष्ठा अटल
पारदर्शी हो हर कार्य पटल,
उचित-अनुचित कहने का साहस
नीति-नियम के सदा रखे पारस,
अधिकारों का सदुपयोग कर
उन्नति की सब तरफ बात बढ़े,
कर्तव्यनिष्ठ हर कलम बन जाए
नैतिकता का ऐसा पाठ पढ़े ||
सतर्क मन से सरल आचरण
चाहे लोकहित या व्यक्तिगत कारण,
ना लालच की बला, ना पक्षपात
तर्कसंगत निर्णय और स्पष्ट बात,
रख भावना आदर्श विचारों की
नव-भारत की बुनियाद गढ़े,
मानक अपनाते मणिक बन जाए
नैतिकता का ऐसा पाठ पढ़े ||
By Devendra Bhalekar

Bahut hi sunder. Thanks for sharing with us.
अतिउत्तम कविता, आज के परिवेश में अति आवश्यक विषय पर उत्तम शब्दों की माला पिरोई है मेरे भाई
Bahut badhiya
Very nice
Very nice