नारी तुम दिव्य-स्वरूपा हो - By Rakhi Malhotra
Updated: 2 days ago
Written By: Rakhi Malhotra
Category: poetry
Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026
Rakhi Malhotra presents a stirring piece, "नारी तुम दिव्य-स्वरूपा हो," in the category of poetry. Her work is featured in the prestigious Poetry and Creative Writing Competition 2026, hosted by Hashtag Kalakar. This evocative poem delves into the divine essence and multifaceted roles of women, celebrating their contributions to life and society. Through her words, Rakhi beautifully encapsulates the spiritual and cultural significance of women in various roles such as daughters, sisters, wives, and mothers.
About the Work
"नारी तुम दिव्य-स्वरूपा हो" is a poetic tribute to the divine nature of women, exploring their varied roles and profound impact. Rakhi Malhotra uses vivid imagery and a respectful tone to portray women as creators and nurturers. The poem underscores their spiritual essence and societal importance, asking for respect and recognition. Rakhi's work encourages reflection on the way women are perceived and treated, advocating for their dignity and honor.
नारी तुम दिव्य-स्वरूपा हो
Original Submission by Rakhi Malhotra
नारी तुम दिव्य-स्वरूपा हो, नारी तुम दिव्य-स्वरूपा हो,
नारी तुम ही पूज्या हो,नव जीवन के निर्माण की तुम ही स्रष्टा हो।
है तेरे कई नाम और कई रूप ,
बड़े सुंदर व सलोने तेरे सभी स्वरूप।
बेटी-बहन-पत्नी और मां कहलाती ,
सब रूपों में हमें कुछ ना कुछ सिखाती।
बेटी बन जब इस दुनिया में आती,
अपने बाबुल का आंगन खूब महकाती ।
नन्हे नन्हे कदमों से हर ओर शोर मचाती ,
अपनी प्यारी बातों से हम सबको हँसाती ।
बहन रूप में जब अपनी भूमिका निभाती ,
छोटी व नटखट बनकर भाई को सहलाती ।
भाई की हर बात का मान रखना आदत बन जाती,
हर पल उसके लिए ईश्वर से दुआ है मांगती।
सहेज कर मायके की धरोहर जब ससुराल जाती,
अपने संस्कारों की चमक से पति का घर चमकाती।
अपने सभी कर्तव्यों को बड़ी सहजता से निभाती,
कभी न थकती कभी न थमती बस अपना फर्ज निभाती।
बनकर मां जब नया रूप है वह पाती ,
तब ही अपने अस्तित्व की पूर्णता को पाती।
बच्चों की परवरिश में अपना सारा जीवन बिताती,
अच्छे बुरे की पूरी पहचान करना उन्हें सिखाती।
नारी सभी रूपों में अपनी सत्यता को दिखाती है,
तभी तो देवी समान इस जग में जानी जाती है।
क्या सच में तुम नारी को देवी स्वरूपा कहते हो?
फिर अपशब्दों से क्यों ऐसा दुराचार करते रहते हो।
कहते हो नारी को तुम दुर्गा-लक्ष्मी का अवतार ,
उसकी दिव्यता की रक्षा करनी होगी तुमको ही संसार।
तो मत समझो अपने को नारी से बलवान ,
उचित सम्मान देकर उसका बन जाओ तुम भी महान।
देवी स्वरूपा नारी का तुम सब सम्मान करो,
उसके आंचल को न तुम इस तरह दागदार करो ।
शक्ति स्वरूपा कर सकती है पल में तुम्हारा विनाश,
महिषासुर असुरों का ज्यों किया महाकाली ने नाश।
क्योंकि नारी तुम्हें हर रूप में अपना बना लेगी,
बस प्यार व सम्मान का बदले में उपहार लेगी।
सच में नारी तुम दिव्य-स्वरुपा हो, तुम ही श्रद्धा हो,
नव जीवन के निर्माण की केवल तुम ही स्रष्टा हो।
About the Competition
The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a celebration of literary arts, inviting participants from around the globe to showcase their creativity. This competition provides a platform for writers and poets to share their unique voices and diverse perspectives, fostering a global community of creative expression.
We extend our heartfelt thanks to Rakhi Malhotra for sharing her inspiring poem, "नारी तुम दिव्य-स्वरूपा हो," with us. Her participation in the Poetry and Creative Writing Competition 2026 enriches the program with profound cultural and spiritual insights. We look forward to witnessing her continued contributions to the world of poetry.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

Comments