top of page

नदिया

Feb 7, 2023
2 min read

By Simran Thakur


हिमालय की यह बेटियां

करती अपनी शुरुआत पर्वतो से।

ऊंचे-ऊंचे शिखर को चिरतीं,

निकले उनकी कोख से।

करती है तय मिलो सफर

बिना रुके, बीना थके।


बहती है इनकी धारा

बसते हैं कई जीवन इनमें,

हर जीवन का आधार है तरंगिनिया,

कभी ध्यान से समझना इन्हे।

जब निकलती चिरकर बड़ी-बड़ी चट्टानो को

तभी शीतल जल इनका

जीवित रखे करोड़ो को।


कितना कुछ सिखाती है प्रवाहिनिया,

अपना रास्ता खुद बनाती यह सरिताएं।

विशाल पत्थरो से भी निडर,

यह तो बस अपनी राह बनाये।

जल को इनके कहाँ कोई रोक पाए

इनकी धारा आगे बढ़ती ही जाए।

बिना रुके शुरुआत है करती,

बिना थके मंजिल तक है पहुंचती।





अपनी जिम्मेदारियां खूब निभाती है नदिया।

मत्स्य जीवन को देती आश्रय,

स्थलिय जीवन को अपना नीर,

वनस्पतियों को तर करदे,

इनकी मात्र लहर भर।

नदिया न थामे हार का साथ,

सोचो, अगर करे एक क्षण भी आराम

संकट में पड़ जाए जीवन हजार।


गंगा, यमुना, सरस्वती, ब्रह्मपुत्र, सिंधु, गोदावरी,

कावेरी, नर्मदा, महानंदी, सतलुज, तापी, चिनाब,

न जाने कितनी अन्य नदिया हैं

यहां जीवन बचाने को।

पूजता मानव समाज

अपने दुख हरने को।

पर दुख है कि भूल रहा है मनुष्य,

जननीयो की पवित्रता को।


कूड़ा -कचरा फेके इनमे

करते हैं सब दूषित।

शीतल जल को करें प्रदुषित,

क्यू न समझें ये मानव जाति।

समझना होगा अब हमें,

ना करें और इन्हे प्रभावित।

नहीं तो भविष्य पढ़ जाएगा संकट मे ,

समय से सम्भलना होगा हमें।

सम्मान करना होगा इनकी पवित्रता का,

बचाना होगा दिखाकर अपनी मानवता।


कुछ भी मुश्किल नहीं

इन्हीं के दिए रास्ते हैं बस चलना।

ठान ले अगर रखना है इन्हे साफ

नहीं मिलेगी गंदगी बिलकुल भी।

शुरू करेंगे तो मंजिल मिलेगी

उम्मीद मिलेगी होंगे कामयाब।

चमक उठेगा इनका शीतल जल,

जब करेंगे मिलकर काम

इन प्रवाहिनीयो की ही भाति,

एक कदम के साथ करेंगे शुरुआत।


By Simran Thakur







Recent Posts

See All
Dumb or In Love

By Kavya Mehulkumar Mehta are poets dumb — or just in love? to the world, they may seem dumb, but for them, love is inevitable. poems are reminders of love that can’t be forgotten, shan’t be forgotten

 
 
 
A Future So Azure

By Inayah Fathima Faeez Tomorrow looms unsure, muffled by the deep Thumbs twiddling, barriers never-ending, failure and nothing to reap At the shore lie the choices, imposing, leading to journeys impo

 
 
 
Letting Go In Layers

By Inayah Fathima Faeez Some part of us is cold and shrivelled, In a body of seemingly endless depth. Some part of us is heavy and dishevelled, Misery filling an unending breadth. Some part of us is

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page