नदियां कविताएं नहीं पढ़तीं
Updated: Oct 5, 2024
By Prashant Tiwari
नदि यां कवि ताएं नहीं पढ़तीं
वो सिर्फ बहती हैं
उन्हें नहीं पता होता कि
कवि अपनी कविताओं में
उसके लि ए क्या क्या लिख रहे हैं
उसके वापस लौट आने की कामना करते हैं कवि
अपनी कविताओं में
कवि नदियों की पुरानी तस्वीरें छापते हैं
अपनी कवि ताओं में
कि नदियां पहले कैसी थीं
नदियां अब सूखकर कांटा हो गई हैं
पानी जिनका सबकुछ उन्हें ही उसकी कमी हो गई है
नदि यों को कवि ता ओं से को ई वास्ता नहीं
उन्हें पानी और अपनी लहरों से वास्ता है
नदियां सिर्फ बहती जा ती हैं
वे कवि ताएं नहीं पढ़तीं
By Prashant Tiwari

Comments