नौ घंटे का नौकर - By SHIV SHANKER
Written By: SHIV SHANKER
Category: Poetry
Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026
SHIV SHANKER presents a compelling poetic narrative titled "नौ घंटे का नौकर" in the Poetry category for the Poetry and Creative Writing Competition 2026. This piece delves into the lives of young individuals navigating the pressures of employment in retail settings. SHIV SHANKER's work is a vivid reflection on the societal expectations and personal sacrifices faced by many in pursuit of financial stability.
About the Work
"नौ घंटे का नौकर" poignantly captures the repetitive and demanding life of young retail workers. The poem uses vivid imagery and a rhythmic structure to highlight the struggles of balancing personal dreams with professional obligations. Through its verses, it speaks to the emotional and physical toll of long hours and the relentless pursuit of targets, while maintaining a sense of dignity amidst challenging circumstances.
नौ घंटे का नौकर
Original Submission by SHIV SHANKER
नौ घंटे का नौकर
बारहवीं करके पूरी,
कॉलेज के सपने संजोकर।
जिम्मेदारियों का बोझा उठाए,
मजबूरियों में खाकर ठोकर।।
अपनी पसंदीदा किताब,
मेज की तलहटी में धूल को सौंप कर।
निकल पड़ता है कमाने हर साल,
युवाओं का नया लाॅट खाने का डब्बा पोंछकर।।
अपनी अल्हड़ जवानी,
जी हजूरी में झोंक कर।
बन जाता है किसी आउटलेट पर,
नौजवान नौ घंटे का नौकर।
सेल्समेन, सेल्स एसोसिएट,
रिटेल वर्कर, सेल्स प्रमोटर।।
रात बारह बजे खाना खाना,
सुबह दस बजे उठना सो कर।
फिर वक्त से पहुंचना स्टोर,
भागते-दौड़ते रो-धोकर।।
जब त्योहार पर सब करते हैं आराम,
वो बना रहता है चरखी और वॉकर।
सेल्समेन, सेल्स एसोसिएट,
रिटेल वर्कर, सेल्स प्रमोटर।।
वो ग्राहकों को करता है एंटरटेन,
किसी मेले में जैसे जोकर।
आर्टिफिशियल मशीन सा बन जाता है,
एस.ओ.पी.स को ढो कर।।
और रोबोट जितना सध जाता है,
अपनी ओरिजिनिलटी को खोकर।।
सेल्समेन, सेल्स एसोसिएट,
रिटेल वर्कर, सेल्स प्रमोटर।।
सच-झूठ का होकर भी पता,
वो करता नहीं है फाइट।
क्योंकि 'कोर वैल्यू आफ सेल्स' है,
'कस्टूमर इज ऑलवेज राइट'।
एंड 'शो मस्ट गो ओन',
वेदर सिचुएशन इस वेरी टाइट।।
और मन कर लेता है हल्का,
वो पैंटरी में अकेले रोकर।
सेल्समेन, सेल्स एसोसिएट,
रिटेल वर्कर, सेल्स प्रमोटर।।
किसी का फील्ड है कुछ और,
बस टाईम काट रहा है टेंपरेरली।
कोई पैसा कमाने आ गया परदेस,
छोड़कर के अपनी फैमिली।।
किसी के रास्ते हैं सारे बंद,
और रह गया है यहीं का होकर।।
सेल्समेन, सेल्स एसोसिएट,
रिटेल वर्कर, सेल्स प्रमोटर।।
टारगेट्स पूरा करने का,
सहता है असहनीय प्रेशर।
भारी भरकम ऊंचे पहाड़ को,
तोड़ता है छोटा-सा क्रेशर।।
कंपनी मांगती है सेल ग्रोथ हर साल,
और मार्केट दम तोड़ रही है स्ट्रेचर पर लेटकर।
पॉजिटिव रिजल्ट की फसल काटता है वो,
बंजर हालातों में कोशिशें बो कर।
सेल्समेन, सेल्स एसोसिएट,
रिटेल वर्कर, सेल्स प्रमोटर।।
पहले अशिक्षित खेतिहर मजदूर,
होते थे बेबस बंधुआ।
अब पढ़े-लिखे सभ्य तरीके से,
सभी दे रहे हैं सेवा।।
संवैधानिक नियमों के तहत,
बंधन का बिंदास जरिया है सिंपल सोबर।
सेल्समेन, सेल्स एसोसिएट,
रिटेल वर्कर, सेल्स प्रमोटर।।
निम्न मध्यम वर्ग के लिए,
जीवन दायिनी हैं ये नौकरियां।
कुछ की उम्मीदों की गठरियां,
कुछ की रोटी की टोकरियाँ।।
और कुछ के लिए तो ये नौकरियां,
हैं खुदा, भगवान से भी बढ़कर।
सेल्समेन, सेल्स एसोसिएट,
रिटेल वर्कर, सेल्स प्रमोटर।।
About the Competition
The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a prestigious platform celebrating diverse voices in literature. This competition invites poets and writers to share their unique perspectives and creative expressions, fostering a community of literary enthusiasts who appreciate the power of words to inspire and provoke thought.
We extend our heartfelt gratitude to SHIV SHANKER for sharing "नौ घंटे का नौकर" with us at the Poetry and Creative Writing Competition 2026. Your insightful portrayal of the retail worker's life adds a significant voice to contemporary poetry. Thank you for your contribution and for illuminating the challenges faced by many in today's world through your art.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.


Comments