top of page

कविताओं की अवैध क्यारी - By Shiv Shanker

8 minutes ago
3 min read

Written By: Shiv Shanker

Category: Poetry

Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026

Shiv Shanker, known by the pen name "कविताओं की अवैध क्यारी", shares a profound piece titled "कविताओं की अवैध क्यारी" in the Poetry category of the Poetry and Creative Writing Competition 2026. This thought-provoking work delves into the theme of personal and societal reflection, where the poet navigates the intricacies of crafting poetry amidst life's demands and restrictions. Through this piece, Shiv Shanker invites readers to journey through his poetic garden, rich with societal insights and personal musings.

About the Work

"कविताओं की अवैध क्यारी" is a contemplative poem that explores the tension between personal creativity and societal obligations. Shiv Shanker uses vivid imagery to depict words as seeds in a garden, waiting for the right time and space to flourish. The poem reflects on the struggle to nurture one's creative spirit in a world that often prioritizes immediate needs over deeper reflections. Through its lyrical style, the piece invites readers to consider the importance of preserving space for thought and creativity.

कविताओं की अवैध क्यारी

Original Submission by Shiv Shanker

कविताओं की अवैध क्यारी

जिम्मेदारी, जरुरतों से घिरी,

छोटी सी मेरी गृहस्थी।

सीमित वक्त के धरातल पर,

जहाँ मेरे लिए जगह नहीं बचती।।

शौक है मुझे शब्द बोने का,

कविताओं की क्यारी उगाने का।

विचार जो अंतर्मन में पड़े हैं अस्त-व्यस्त,

उन्हें क्रमवार ढंग से सजाने का।।

शब्द जो सूखे बीज से,

पड़े हैं मन की गहराई में कहीं बिखरे।

वक्त रूपी धरातल के अभाव में,

जो न ही जम पाए, न ही उपजे।।

शब्द जिन्हें चाहता था मैं बोना,

और चाहता था बनाना एक उपवन सलोना।

जिसमें लगते रसदार फल साहित्य के,

और जिससे महकता समाज का हर कोना।।

शब्द जिन्हें उचित वक्त के,

धरातल को करके अर्पण।

अपने जेहन को निहारने के लिए,

बना सकूं एक कालजयी दर्पण।।

पर वक्त के इस व्यस्त धरातल पर,

अब लग पाते हैं सिर्फ चंद वाक्यांश गमले।

वो भी इक्का - दुक्का, कभी - कदार,

छोटे-मोटे, दुबले - पतले।।

इसलिए मुझे उगानी पड़ी है,

कविताओं की एक क्यारी अवैध।

वक्त जो था सर्वसमाज के लिए,

जहां निज विचारों को बोना था निषेध।।

क्यारी जो है तो निज विचारों से बनी,

पर उसमें प्रमुखता है समाज की।

जिसमें ख्याल है बेहतर भविष्य का,

और गंभीरता भी है आज की।।

हां, धरातल वो इस्तेमाल किया जा सकता था,

बचे - कुचे सामर्थ्य से, सिर्फ समाज के लिए।

किसी बेहतर भविष्य निर्माण के लिए नहीं,

बल्कि सिर्फ और सिर्फ आज के लिए।।

और इसी में खुश भी है मेरा समाज भी,

आज के अस्थाई अवशेष निस्तारण विकल्प से।

उन्हें चाहिए आज की आरामप्रस्त सुविधा,

क्या करना है उन्हें आगामी बेहतर कल से।।

उल्टा वो तो रखते हैं ईर्ष्या,

किसी के शब्दों से उपजे छांवदार साहित्य से।

पराया मानकर फलदार काव्यग्रंथों को,

रखते हैं ईर्ष्या ऐसे दुस्साहसी कृत्य से।।

पर वो क्षणिक स्वार्थ सुख में,

देख नहीं पाते सर्वसमाज को उपलब्ध बगीचा।

और बस स्वाभाविक इंसानी जलन में,

कर लेते हैं अपना नुकसान, दिखाने के लिए दूसरे को नीचा।।

और फेंकते रहते हैं,

कुविचारों का कूड़ा रह-रह कर, रुक-रुक कर।

करते हैं उत्तेजित दुर्व्यवहार से सामने आकर,

करते हैं बर्बाद सीमित वक्त को, कभी-कभी छिपकर।।

मैं विवेक की नोंक से बीन कर,

फेंकता रहता हूं कूड़ा क्यारी पार,।

ताकि बचा रहे धरातल सुविचारों के लिए,

और खत्म हो जाए विकारों की खरपतवार।।

मेरी कविताओं की क्यारी है,

बड़ी आडी़ - टेढ़ी।

निखालिस समाज को समर्पित समय में,

मैंने सजा दी है निज शब्द पंक्तियों की लड़ी।।

निज प्रेरित होकर भी,

मेरी क्यारी में है कुछ छंवदार बूढ़े दरख्त।

जो रहते हैं सामाजिक भावनाओं से,

लदे फलों से हर वक्त।।

और हैं छोटे पौधे कुछ फूल के,

आध्यात्मिक, मानवीय उसूल के।

हैं कुछ नए पौधे फलदार,

जिनमें है जीवन के रसों की भरमार।।

है पंक्तियां कुछ बेल सी,

धड़ाधड़ चढ़ती शब्दों के खेल सी।

और चारों तरफ लगी है,

कुछ कटीली बाड सी।

मुझको, मुझमें समेटे,

बाहरी, फरेबी आड़ सी।।

~ शिव शंकर 'दरबदर'

About the Competition

The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar celebrates the diverse voices and creative expressions of writers worldwide. This event provides a platform for poets and writers to share their unique perspectives and narratives. Participants engage in a vibrant literary dialogue, contributing to a rich tapestry of contemporary literature. The competition showcases the power of words to inspire, challenge, and connect.

We extend our heartfelt thanks to Shiv Shanker for sharing "कविताओं की अवैध क्यारी" with us. His participation enriches the Poetry and Creative Writing Competition 2026, offering readers a glimpse into his poetic world. We appreciate his dedication to the craft and his ability to articulate complex emotions and themes through poetry.

About Hashtag Kalakar

Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

 
 
 

Recent Posts

See All
नौ घंटे का नौकर - By SHIV SHANKER

Written By: SHIV SHANKER Category: Poetry Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026 SHIV SHANKER presents a compelling poetic narrative titled "नौ घंटे का नौकर" in the Poetry category

 
 
 
Pebbles and Pillars - By Navi

Written By: Navi Category: English poem Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026 Navi's poignant poem "Pebbles and Pillars" stands as a testament to the enduring power of resilience

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page