top of page

दुल्हन

Mar 2, 2023
2 min read

By Pragati Ishwarchand Sahuji


आज फिर कोई दुल्हन शादी के जोड़ेमे आई होगी

अपनी हाथो पर उसने गहरी मेहंदी रचाई होगी

रोई तो बोहत होगी वो जब उसे याद बचपन की आई होगी

बाबुल का घर छोडकर अब वो पराई होगी


याद आता होगा उसे वो लम्हा जब पापा का हाथ पकड़ कर

वो पहली बार आंगन मे चलाई गई होगी

सपने सजाये होंगे उसने बचपन से शादी के जब उसने

मिट्टी की गुडिया बनाई होगी

उस मिट्टी की गुडिया को जब उसने दुल्हन सा सजाया होगा

घर मे सबको इक्कठा कर झूठ मूठ के आसू से उसकी बिदाई की होगी


एसे ही आंगन मे खेल कूद करते करते वो सयानी हुई होगी

माँ की चप्पल को अपने पैर मे डाल कर सारे मोहल्ले मे सैर कर आई होगी

माँ के जिस आचल के पीछे वो पापा की डाट से चुपती होगी

वो आचल आज वो खुद के कन्धे पे डाल इतराई होगी





बचपन मे जो चूडिया पहनने से इनकार करती थी,

अब उसिने माँ की चूडियों से कलाई खनखनाई होगी

पापा से प्यार करने वाली उनकी गुडिया गोदी मे खेलते खेलते अब उनके कन्धे की उचाई तक आयी होगी

कभी उसने नकल नकल मे पापा का चश्मा तो कभी

हाथो की घड़ी उठाई होगी


जब भी वो बचपन मे पापा के पेट पर जाकर सोती होगी

उसे सबसे सुकून की नींद आई होगी

पर गलती करने पर पापा की हर डाट पर वो चुप चुपके रोई भी होगी


खुश हो गई होगी वो जब बेटि होकर भी बेटे से प्यार को जताई होगी

यहा पर तो बेटी थी पर उस घर माँ की परछाई होगी

कभी कभी चुभती होगी उसकी बाते पर दिल की हर दर्द की शायद वो ही दवाई होगी

ना जाने भगवान ने उसे किस साचे मे ढलाई होगी

बेटे भी संभालते है माँ बाप को पर बेटी भी उस कर्तव्य की उत्तरदायी होगी


सुख दुख बाटणे और घरमे रोशनी की जगमगाहट हो इसलिये शायद भगवान ने बेटी बनाई होगी

और आज फिर कोई दुल्हन शादी के जोड़ेमे आई होगी

आपनी हाथो पर उसने गहरी मेहंदी रचाई होगी

रोई तो बोहत होगी वो जब उसे याद बचपन की आई होगी

बाबुलकाघरछोडकरअबवोपराईहोगी


By Pragati Ishwarchand Sahuji




Recent Posts

See All
Dumb or In Love

By Kavya Mehulkumar Mehta are poets dumb — or just in love? to the world, they may seem dumb, but for them, love is inevitable. poems are reminders of love that can’t be forgotten, shan’t be forgotten

 
 
 
A Future So Azure

By Inayah Fathima Faeez Tomorrow looms unsure, muffled by the deep Thumbs twiddling, barriers never-ending, failure and nothing to reap At the shore lie the choices, imposing, leading to journeys impo

 
 
 
Letting Go In Layers

By Inayah Fathima Faeez Some part of us is cold and shrivelled, In a body of seemingly endless depth. Some part of us is heavy and dishevelled, Misery filling an unending breadth. Some part of us is

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page