दुख की बैसाखी - By Rekha VinitJindal
Written By: Rekha VinitJindal
Category: poetry
Competition: Global Poetry and Creative Writing Competition 2026
Rekha VinitJindal presents "दुख की बैसाखी," a poignant entry in the poetry category of the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026. This composition intricately explores the subtle relationship between human beings and their sorrows. Through introspective dialogue, Rekha eloquently questions whether we merely experience our pain or gradually integrate it into our identity.
About the Work
"दुख की बैसाखी" delves into themes of self-awareness and liberation from pain. The poem presents a contemplation on whether life's journey is solely about suffering or if suffering defines life itself. With reflective dialogue and vivid imagery, it challenges the reader to consider the transient nature of pain and the possibility of living in the present, free from past burdens.
दुख की बैसाखी
Original Submission by Rekha VinitJindal
दुख की बैसाखी
प्रस्तावना
'दुख की बैसाखी' एक आत्मसंवादी कविता है, जो मनुष्य और उसके दुख के बीच बने सूक्ष्म संबंध की पड़ताल करती है। यह रचना इस प्रश्न को उठाती है कि क्या हम अपने दुख को केवल अनुभव करते हैं, या धीरे-धीरे उसे अपनी पहचान बना लेते हैं? अंतर्मन के संवाद के माध्यम से कविता यह बोध कराती है कि पीड़ा हमारा वास्तविक स्वरूप नहीं, बल्कि एक अस्थायी आवरण है। यह कविता आत्मबोध, वर्तमान में जीने और दुख से मुक्ति की आंतरिक यात्रा को अभिव्यक्त करने का एक विनम्र प्रयास है।
------------------------------------------------------------------------------------------------
क्या जीवन में केवल दुख हैं या
फिर दुख ही जीवन है?
क्यों इस सफर में मिलती इतनी धूप है ?
जीवन का अर्थ कुछ समझ नहीं आता
क्यूं मेरे हिस्से तूने सुख नहीं बांटा ?
कितना सहूं अब तो सहा भी नहीं जाता !
उसी क्षण एक आवाज पड़ी कानों में
" इस दर्द को तुम छोड़ क्यों नहीं देते ?
सफ़र को आगे चल क्यों नहीं देते ?
क्यों बना रखा है दर्द को बैसाखी?
मरने की बात करते हो ,जीना अभी है बाकी !"
सहसा ठिठक गए कदम मेरे
सोच न पाया क्या हूं मैं जब दर्द नहीं रह जाएगा?
क्या है मेरे पास जो मुझको मेरी पहचान करायेगा?
मेरा बीता हुआ कल
मेरे टूटे हुए सपने
जो कुछ पा न सका मैं
जो कुछ खो दिया मैंने
समेट कर ये सब कुछ अपने आंचल में,
लिपटा हुआ है दर्द यूं मुझसे , ज्यों
मेरे तन का हिस्सा है
मुझसे हरदम कहता है, तू बस इक बीता किस्सा है !
सच को मैंने अब पहचाना, दुख तो बस एक चोला था
कल तो कबका बीत चुका, आज को मैं न देख सका
मुक्त हो कल के बंधन से जब मैं कदम बढ़ाऊंगा
दर्द बन जायेगा किस्सा, मैं यथार्थ बन जाऊंगा ।।
About the Competition
The Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar invites writers from around the world to share their creative expressions. Celebrating diverse voices, the competition provides a platform for poets and writers to showcase their talents and explore themes central to human experience, encouraging introspection and literary exploration.
Thank you, Rekha VinitJindal, for sharing "दुख की बैसाखी" with us in the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026. Your exploration of pain and identity through poetry brings a profound insight into the human condition. We appreciate your contribution to this esteemed event.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

Comments