दिल का पैगाम 💝
Updated: Jul 28, 2025
By Prakul Garg
चांद तारे क्या हैं सामने तेरे,
ये पूछ ना दिल से मेरे।
ये दिल ही बताएगा तुझे सच्ची बात,
कि ये चाहता है सिर्फ तुम्हारा ही साथ।।
साथ ऐसा हो जो कभी छूटे ना,
रिश्ता हो इतना गहरा कि कभी टूटे ना।
अपना बंधन हो इतना मज़बूत,
कि दिल हो जाए अभिभूत।।
अभिभूत तो ये तन भी होगा,
अगर तेरा साथ ना होगा।
ये दिल चाहेगा मरने को,
फिर से प्यार ना करने को।।
करने को तेरी हर इच्छा पूरी,
इस दिल के लिए होगा सबसे ज्यादा ज़रूरी।
होगा इस दिमाग का भी एक ही काम,
हर वक्त इस में होगा बस तेरा ही नाम।।
नाम सुनेगा हमारी कहानी का पूरा संसार,
यही कहानी बनेगी हर किसे के प्यार का आधार।
लोग तो देखें उस आसमान वाले चांद को,
मेरे लिए तो तुम उससे भी सुंदर चांद हो।।
By Prakul Garg

Comments