दहेज की प्रथा
By Anushka Singh
ये जो लोगों ने दहेज की प्रथा बनाई है ।
क्या उन्होंने अपनी बेटी नहीं ब्याही है ।
क्यूं लूट रहे उन माँ बाप को, जिन्होंने खुदही सब कुछ लुटाई है ।
ये जो लोगों ने दहेज की प्रथा बनाई है ।
क्यों इन लोगो ने इस समाज में गंदगी फैलाई है।
क्यों देख नही पाते वो इस लाचारी को?
कहते है दे दो सबकुछ अपनी इस बेटी को|
क्यों आते हैं ये अपने घर किसीको ले जाने?
जब जगह नही इनके आंगन मे लोगों के लाने|
ये जो लोगों ने दहेज की प्रथा बनाई है |
क्या लगता है इन्हें कि कुछ पैसों से दुनिया किसी ने खरीद पाई है?
क्यों मोल रहे वे सालों की ममता को कुछ रूपयो में?
क्या लगता है इन्हे कि बाज़ार में माँ भी बिकाऊ है|
ये जो लोगों ने दहेज की प्रथा बनाई है |
क्या इन लोगों ने स्वाभिमान बेच खाई है?
बेटे को जन्म देकर क्या वो अपने पिता कि बरसो पुरानी लाचारी को भूल आई है?
ये जो लोगों ने दहेज की प्रथा बनाई है |
क्यों उनके आँखो में शर्म नही आई है?
पर कैसे कहे उन्हें गलत जब देने वालो ने ही चुप्पी अपनाई है |
ये जो लोगों ने दहेज की प्रथा बनाई है |
By Anushka Singh

Comments