दर्द का हद से गुजरना
Updated: Oct 10, 2022
By Sharjeel Khan
इस से उस से ,न जाने किस किस से कोशिशें होती रही पर फ़ायदा कुछ भी न हुआ इश्क में डूब कभी भी सकते हो पर.. इश्क वो इश्क ही क्या जो स्कूल से शुरू न हुआ ... इश्क हुआ भी मगर क्या करे मुसीबत थी दिल उसी पे आया जो जिगरी दोस्त की मोहब्बत थी अब क्या करते थी ज़माने में कदम कदम पे रुसवाई सो चुन लिया हमने दोस्त को और मोहब्बत ठुकराई
फिर एक दिन बना plan फिल्म देखने जाने का कहानी में अब इक नया मोड़ आया वो ज़ालिम ने जब अपनी Cousin से मिलवाया Coke popcorn और हम चार दिल पर चढ़ा नए इश्क का बुखार बैक ग्राउंड में गिटार वाइलन सब बजने लगे दिल में फिर नए अरमान सजने लगे टिकट लाइन की धक्का मुक्की में पुलिस वाले ने जो लठ बरसाए थे किसी ने हाथ किसी ने पैर, हमने तशरीफ पे खाए थे 4 टिकट जैसे तैसे हमारे हाथ आए थे हमने कहा चलो अन्दर चल कर कुछ खाते है उसने कहा थोड़ा इंतजार कीजिए मेरे शोना बाबू बस अभी आते है तीन बार हमारे कान में वो आवाज गूंजी शोना बाबू, शोना बाबू , शोना बाबू लोग 5 टिकट 4 मई की गर्मी ने हाल बुरा किया था और लव बर्ड्स के 2 जोड़े ने हमे हलाल किया था तो दोस्तो इस हादसे से हमने है यह माना इस हादसे से हमने है यह माना दर्द का हद से गुजरना हे दवा हो जाना दवा हो जाना ।।
By Sharjeel khan

Comments