थोड़ी देर रुक पाओगी क्या?
By Suryam Mittal
कुछ बात कहनी है तुमसे ,
तो थोड़ी देर रुक पाओगी क्या?
जिंदगी में हमेशा साथ रही हो
आगे भी साथ रह पाओगी क्या?
गलतियाँ बहुत करता हूँ मैं
मुझे माफ कर पाओगी क्या?
कभी-कभी मायूस भी हो जाता हूँ
मना पाओगी क्या?
ये जीवन बहुत लंबा है
मेरे साथ चल पाओगी क्या?
जिंदगी में दिन अच्छे भी होते हैं और बुरे भी
सभी दिन मेरे साथ रह पाओगी क्या?
मोहब्बत को बड़ी तवज्जोह से देखता हूँ
तुम भी देख पाओगे क्या?
रिश्ते निभाना मुश्किल है
तुम निभा पाओगी क्या?
मेरी जिंदगी में कम ही लोग हैं
मेरी हमसफ़र बन पाओगी क्या?
मुझे अकेला रहना ही पसंद है
मुझे अपनी आदत बना पाओगी क्या?
अगर शुरू से शुरू करें
तो क्या फिर से मोहब्बत कर पाओगी क्या?
कुछ बात कहना है तुमसे
तो थोड़ी देर रुक पाओगी क्या?
By Suryam Mittal

Questionfull but great
A good proposal