top of page

त्रिवेणी संगम: अंतर्मन का महाकुंभ और अहंकार का विसर्जन - By Rekha Vinit Jindal

2 hours ago
4 min read

Written By: Rekha Vinit Jindal

Category: Essay

Competition: Global Poetry and Creative Writing Competition 2026

Rekha Vinit Jindal, through her essay "त्रिवेणी संगम: अंतर्मन का महाकुंभ और अहंकार का विसर्जन," delves into the profound spiritual and philosophical dimensions of the Triveni Sangam. Part of the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026, this essay falls within the Essay category and beautifully weaves cultural and spiritual insights. Jindal's work is a testament to the deep introspection that accompanies the confluence of the Ganga, Yamuna, and the mythical Saraswati at Prayagraj.

About the Work

The essay by Rekha Vinit Jindal is a rich exploration of the metaphorical significance of the Triveni Sangam. It reflects on the unity of karma, love, and wisdom, represented by the three rivers. The narrative is steeped in spiritual imagery, drawing parallels to the human journey of overcoming ego and achieving enlightenment. Through vivid metaphors, Jindal captures the essence of surrender, humility, and the joy of self-discovery.

MAHAKUMBH

Original Submission by Rekha Vinit Jindal

त्रिवेणी संगम: अंतर्मन का महाकुंभ और अहंकार का विसर्जन

-------------------------------------------------------------------------------------------------------------

प्रस्तावना

भारतीय संस्कृति में 'संगम' केवल नदियों का मिलन मात्र नहीं है, बल्कि यह वह बिंदु है जहाँ दृश्य और अदृश्य, स्थूल और सूक्ष्म का एकाकार होता है। प्रयागराज की पावन धरा पर गंगा, यमुना और सरस्वती का मिलन हमें जीवन जीने की उस कला का बोध कराता है, जिसे हम अक्सर संसार के कोलाहल में भूल जाते हैं। यह निबंध इसी आंतरिक त्रिवेणी के आध्यात्मिक अर्थों की एक मीमांसा है।

-------------------------------------------------------------------------------------------------------------

प्रयागराज का त्रिवेणी संगम केवल तीन नदियों का मिलन नहीं है; वह मनुष्य के अंतर्मन का मानचित्र है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती हमें बताती हैं कि कर्म, प्रेम और ज्ञान जब एक हो जाते हैं, तभी जीवन अमृतमय होता है।

गंगा मैया केवल एक जलधारा नहीं, बल्कि राजा भगीरथ के उस असीम संकल्प का प्रतीक है जिसने स्वर्ग को धरा से जोड़ दिया। राजा भगीरथ ने अपने पूर्वजों की मुक्ति के लिए और प्रजा को घोर अकाल से बचाने के लिए कठिन तपस्या की। गंगा मैया को स्वर्ग से धरती पर ले आए। समस्त मानव जाति को असीम पुरुषार्थ का स्मरण कराने हेतु यह एक असाधारण उदाहरण है । प्रत्येक मनुष्य असीम इच्छाशक्ति और कार्यशक्ति के साथ जन्म लेता है । किन्तु विडंबना देखिए, वही मनुष्य माया के वशीभूत होकर स्वयं के वास्तविक स्वरूप को भूलकर स्वयं से ही विमुख हो जाता है और इसीलिए दुनिया से अपनी पहचान चाहता है। जीवन भर स्वयं को सिद्ध करने में प्रयत्नशील रहता है। यही चाह और यही प्रयत्न उसके कष्ट और पीड़ा का कारण बन जाते हैं।

यमुना मैया राधा कृष्ण के पावन ‘प्रेम’ की सघनता है । निस्वार्थ निष्काम प्रेम, जिसके समक्ष हम सभी नतमस्तक हैं। हम सभी अपने जीवन में ऐसे ही प्रेम की परिकल्पना करते हैं परंतु स्वयं के अहंकार के विगलन के अभाव में ये कामना भला कैसे परिपूर्ण हो? जब तक 'मैं' जीवित है, तब तक 'प्रिय' दूर है। यमुना जी हमें समर्पण की वह शीतलता प्रदान करती है, जो कर्म की ऊष्मा को शांत करती है। यमुना मैया राधा कृष्ण के प्रेम की ‘साक्षी’ है। जिसने प्रेम को बिना हस्तक्षेप के देखा, वही साक्षी बनी। इसलिए यमुना मैया केवल प्रेम की धारा नहीं, साक्षीभाव की भी धारा है। साक्षी भाव जीवन को सरल और सहज और अमृतमय बना देता है। ‘मैं’” व्यक्ति का अहंकार है जो स्वयं का प्रभुत्व चाहता है। और यही अहंकार जीवन को कठिन एवं कटु बनाता है।

मां सरस्वती स्वयं लुप्त होकर हमारे जीवन में ज्ञान का दीप प्रज्वलित करती हैं। माँ सरस्वती स्वयं अदृश्य हैं, मानो यह सिखाने के लिए कि व्यक्ति की उपस्थिति उसके शरीर से नहीं, उसके ज्ञान और कर्म से होती है। जहाँ कर्ता स्वयं को पीछे कर देता है, वहीं सृजन अमर हो जाता है। जब तक हम अपने कर्म की प्रशंसा की अपेक्षा करते रहेंगे, तब तक कर्म में विलीन नहीं हो पाएँगे और 'कर्ता' बने रहने का दुःख भोगते रहेंगे।

जब कर्ता कर्म में और प्रेमी प्रेम में इस प्रकार विलीन हो जाए कि व्यक्ति नहीं, केवल कर्म और प्रेम दिखाई दें—वहीं वास्तविक महाकुंभ घटित होता है। संवेदनशीलता के अभाव में कर्मठता क्रूर और अभिमानी बन जाती है। पुरुषार्थ के अभाव में संवेदनशीलता पीड़ित और शोषित महसूस करती है। कर्तव्य और प्रेम के प्रति समर्पण का अर्थ है 'मैं' को इतना छोटा कर देना कि जीवन स्वयं विशाल हो उठे। महाकुंभ केवल नदियों में स्नान का पर्व नहीं है; वह 'मैं' के विसर्जन का पर्व है। जब भगीरथ का पुरुषार्थ, राधा का समर्पण और सरस्वती का मौन ज्ञान हमारे भीतर संगम करते हैं, तब अहंकार का कुंभ टूटता है और अमृत प्रकट होता है। वही वास्तविक महाकुंभ है।

जीवन का दीपक रोशन होगा , तू

प्रेम से उसको भर ले

बाती बन जा, तपा तू स्वयं को

डोर कर्तव्य की थाम ले ।

महाकुंभ आपके जीवन में अमृत घोल दे इसी शुभकामनाओं सहित

- रेखा विनीत

08.02.2025

________________

About the Competition

The Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a prestigious platform celebrating diverse creative expressions. Writers from around the world share their unique voices and insights, exploring themes that resonate across cultures and experiences. This competition is a testament to the power of words in capturing the human condition and the beauty of literary arts.

We extend our heartfelt gratitude to Rekha Vinit Jindal for her insightful essay "त्रिवेणी संगम: अंतर्मन का महाकुंभ और अहंकार का विसर्जन." Her participation in the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 enriches the dialogue on spirituality and self-awareness. Thank you, Rekha, for sharing your profound reflections with us.

About Hashtag Kalakar

Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

 
 
 

Recent Posts

See All
Sonnet 0.5 and Sonnet 1 - By Nethma Abhimani

Written By: Nethma Abhimani Category: Romance & Drama Competition: Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 Nethma Abhimani presents a captivating poetic piece titled "Sonnet 0.5 and Sonne

 
 
 
Ghost In The Shell - By Njabulo Skhonde

Written By: Njabulo Skhonde Category: Poetry Competition: Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 Njabulo Skhonde, writing under the name Ghost In The Shell, offers a profound poetic expl

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page