तेरी रजा क्या है
By Rathod Aakash
ये बदली हुई फिजा क्या है,
ये इश्क नहीं तो बता क्या है.
दिल जहां होना था वही है मेरा,
फिर सीने से मेरे हटा क्या है...
बिन पिए ही बहके से रहते हैं हम,
मोहब्बत में ऐसा नशा क्या है...
दे दिया है तुझको सब कुछ अपना,
अब बाकी मुझ में बचा क्या है.....
एक पल भी जो दूरी रहे तुमसे,
इससे बड़ी फिर सजा क्या है...
चाहते हैं अपना बनाना तुमको,
बस इतना बता तेरी रजा क्या है .....
By Rathod Aakash

Comments