top of page

तू उसका कर्ज चुकाता जा

By Ankita Nishad


रास्ते, मंजिलें सब मनुष्य ने ही बनाए हैं,

कसमे, वादें सब इसकी ही धाराएँ हैं,

जीवन, मरन सब इसी में समाए हैं,

तू परमात्मा की इस विरासत को अमर बनाता जा,

दूसरों की छोड़ तू अपना फर्ज निभाता जा,

जिस माटी में जन्म लिया है तू उसका कर्ज चुकाता जा।



जिस राह पर तू चल रहा है वहाँ फुलों से ज्यादा काँटे मिलेंगे,

अपनों की गैरत से ज्यादा तन्हाइयों के सन्नाटे मिलेंगें,

खुशी के नजरानो से ज्यादा दुखों के तमाचे मिलेंगे,

तू हर उस तमाचे को जिंदगी की एक सीख बनाता जा,

अपने लहू से हर उस काँटे की शान बढ़ाता जा,

जिस माटी में जन्म लिया है तू उसका कर्ज चुकाता जा।


राह में मुसिबतें तो आएँगी पर अपनो की आड़ लेके,

जिंदगी चालें तो चलेगी लेकिन सपनो को ढाल बनाके,

तेरा ये मन ही साथ छोड़ देगा तुझे कंगाल बनाके,

"ये मन तेरा लक्ष्य नहीं" ये सोच तू उसपर अपनी धाक जमाता जा,

जिंदगी की हर उस चाल को उसकी औकात दिखाता जा,

जिस माटी में जन्म लिया है तू उसका कर्ज चुकाता जा।


मंजिल को तेरे कदम चूमने ही है ये तो किस्मत का लिखा है,

इम्तिहान तो यहाँ तेरी लगन, तेरे कडे परिश्रम का है,

इतिहास गवाह है जो इनसे टकराया वह मुँह के बल गिरा है,

तू कुदरत की इस देन को अपना ईमान बनाता जा,

अपनी शालीनता से इन सब का सम्मान बढ़ाता जा,

जिस माटी में जन्म लिया है तू उसका कर्ज चुकाता जा।


याद रख तेरी ये हस्ती तेरे माता-पिता तेरे देश की देन है,

जिनकी एक मुस्कुराहट ही तेरे असीम जोश का केंद्र है,

तेरा ये अटूट इरादा तेरे आत्मविश्वास तेरे आत्मसम्मान की देन है,

तू इन जज्बों पर जमीं धूल को अपने माथे का तिलक बनाता जा,

इन सब की आन की खातीर तू अपनी खुशियों की बली चढ़ाता जा,

जिस माटी में जन्म लिया है तू उसका कर्ज चुकाता जा।


अपने उन माता पिता को तू गर्व के आँसू रुलाता जा,

अपने हौसले से तू इस देश की तकदीर बनाता जा,

अपने इस विश्वास से तू दुनिया को सीख सिखाता जा,

अपना श्रध्दा रूपी लहू तू भारत माँ को चढ़ाता जा,

अपने मजबूत इरादों से धरती का बोझ उठाता जा,

इन्सान है तू कुछ तो इन्सानियत दिखाता जा,

दूसरों की छोड़ तू अपना फर्ज निभाता जा,

जिस माटी में जन्म लिया है तू उसका कर्ज चुकाता जा।


By Ankita Nishad


Recent Posts

See All
Dumb or In Love

By Kavya Mehulkumar Mehta are poets dumb — or just in love? to the world, they may seem dumb, but for them, love is inevitable. poems are reminders of love that can’t be forgotten, shan’t be forgotten

 
 
 
A Future So Azure

By Inayah Fathima Faeez Tomorrow looms unsure, muffled by the deep Thumbs twiddling, barriers never-ending, failure and nothing to reap At the shore lie the choices, imposing, leading to journeys impo

 
 
 
Letting Go In Layers

By Inayah Fathima Faeez Some part of us is cold and shrivelled, In a body of seemingly endless depth. Some part of us is heavy and dishevelled, Misery filling an unending breadth.  Some part of us is

 
 
 

7 Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
Avisek Dutta
Avisek Dutta
Dec 21, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

Jeena isi ka Naam hai - this is the song that played in my mind while reading this poem.

Will be added to my list of read whenever I need any form of inspiration

Like

ggukieskiwi
Dec 19, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

So motivational 👏🏻

Like

Niki Sinha
Niki Sinha
Dec 18, 2025

Hard hitting and might be relatable to so many people.

Came across this through a friend but loved this work.

Like
goalanki.me
Dec 23, 2025
Replying to

Thank you so much.....

Like

kares.r
Dec 18, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

Beautifully written🥹

Like

Ctrl F Bharat
Ctrl F Bharat
Dec 18, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

Beautiful. In this world of selfish people, this current generation has forgotten that we owe to our society too, to our nation too. This should reach to more and more people. This motivation is needed at this moment where everyone is just upset about everything. we need more such writers who instill this belief in the youth who have forgotten how to love our motherland.

Like
bottom of page