तुम हो...
Updated: Dec 5, 2022
By Tarif Mustafa Khan
इश्क़ क्या है, इसका जवाब तुम हो,
मेरी ज़िन्दगी का सबसे हसीन ख्वाब तुम हो।
जहाँ सब हैं वहां तुम हो,
जहाँ कोई नहीं वहां भी तुम हो।
जिसकी आरज़ू है मुझे, तुम हो,
जिसकी तलाश थी मुझे, तुम हो।
जो मेरा नहीं हो सकता, तुम हो,
जो सिर्फ मेरा है, तुम हो।
जो हक़ीक़त से दूर है, तुम हो,
जो हक़ीक़त से भरपूर है, तुम हो।
जिस से विसाल नहीं मुमकिन, तुम हो,
जिस से जुदाई नामुमकिन, तुम हो।
मैं हूँ ही नहीं शायद बाक़ी खुद में,
मुझमे, मुझसे ज़्यादा तुम हो।
By Tarif Mustafa Khan

Comments