"तु आगे आगे"
By Kumud Limbaji Kadam
तु जो हँसे तो हलचल हृदय मे मेरी मचे
हृदय यह मेरा खुशी के मारे नाचे
तेरी चाहत में खुद को और तराशे
तेरी खुशी में ही है खुश लम्हे मेरे
तु आगे आगे मै तेरे पिछे पिछे
सारी दुनिया लगे मुझे मेरे कदमो के नीचे
हर मुस्कान तेरी हृदय में इतिहास प्रेम का लिखे
अपने हर अंदाज से चाहे कहानी कोई नई रचे
हृदय नही मानता मेरा रिश्ता बुना रिश्ते से झुटे
उसे लगते हो बस्स तुम ही साथी उसके सच्चे
तु आगे आगे मै तेरे पिछे पिछे
सारी दुनिया लगे मुझे मेरे कदमो के नीचे
तेरी यार हर वक्त मुझे तेरी और ही खिचे
तेरा हृदय मेरा हृदय प्रेम के है सांचे
ना कुछ भी यह सोचे ना चाहे किसी को जांचे
तुम ही लगते हो जो हृदय को सबसे अच्छे
तु आगे आगे मै तेरे पिछे पिछे
सारी दुनिया लगे मुझे मेरे कदमो के नीचे
By Kumud Limbaji Kadam

Comments