तन्हाई
By Ankita Mishra
कुछ पल किसी के साथ गुजारो तो उसके ढलने का डर होता है,
कुछ पल खुद के साथ गुजारो तो आँखों में डर नहीं चमक होती है,
ये है तन्हाई॥
अढ़ाई अक्छर का दावा किसी और के लिए करो तो डर होता है,
कहि उसकी अहमियत कम न होजाये,
उसका दावा खुद से करो तो भरोसा मिलता है वह है तन्हाई॥
माना की मोहब्बत में बहुत खुशि है,
पर उन खुशियों में कितनो की न खुशि होती है।
जो मोहब्बत हमेशा मुकम्मल होती है वह है तन्हाई॥
तन्हा मतलब अकेला पन नहीं,
तन्हा मतलब आत्मबल।
वो जो खुद को करे वह है प्रेम,
वो जो दुसरो को मजबूत बनाए वह है तन्हाई॥
By Ankita Mishra

Comments