ढूंढ़ लेना
Updated: Sep 20, 2022
By Vanshika Rastogi
अगर मैं कभी खो जाऊँ,
तो मुझे ढूंढ़ने जगहों पर मत जाना,
क्योंकी मुझे पहाड़ पसंद है,
और एक अरसे से हम वहाँ गए ही नहीं
लोगों से तो पूछने भी मत जाना,
उन्होंने मुझे कभी जाना ही नहीं,
या फिर शायद जानना चाहा ही नहीं
बस थोड़ा सा समय और निकाल लेना
और मेरी कविताँए पढ़ लेना
मैं तुम्हें यहीं मिल जाऊँगी
By Vanshika Rastogi

Comments