टुटा दिल किसी बात पर तो..
By Preethi Bansal
टुटा दिल किसी बात पर तो सोचा मर जाये,
लेकिन क्यूँ ना इससे बेहतर कुछ कर जाये,
और नहीं तो किसी भी अपने से जुड़ जाये,
हुआ क्या जरा किसी को जरूर बताये,
कोशिश कर जिंदगी की जंग मैं अड़ जाये,
हम क्या है ये जिंदगी को जरूर बताये,
जो भी हो लेकिन उस वक्त खुद से तो लड़ जाय,
करना है तो क्यूँ ना कुछ ठीक ही कर जाय,
हो सकता है आज नहीं कल सब ठीक हो जाय,
ये जिंदगी है एक बार गई तो फिर से लोट कर ना आय,
रख थोड़ी हिम्मत और विश्वास फिर आगे बढ़ जाय,
ये जिंदगी है यहाँ कभी खुशी तो कभी गम भी आए,
डूबने से अच्छा क्यूँ ना कल का उगता सूरज बन जाय,
जीवन के सफर को बीच मे छोड़े नहीं पल भर रुक जाय ,
ये जिंदगी है यहाँ कभी धुप तो कभी छाव आ जाय,
हालातो से लड़ सको तो ठीक वरना खुद से लड़ जाय,
खुद को तो एक बार हालातो से अलग कर रुक जाय,
थका मुसाफिर भी तो पल भर रुक फिर अपनी मजिल को जाय,
बीच राह जो रुके हमेशा तो फिर अपनी मंजिल कैसे वो पाय !
By Preethi Bansal

Comments