जोगिया
Updated: Oct 2, 2024
By Anu - AnmolChahat
मुझे जोगिन बनाकर कहां गए जोगिया।
मुझे ...
प्यार में दर दर भटक रही हूं,तुझ बिन मारी मारी,
तेरे दरस को व्याकुल नैना,तन मन तुमपे हारी,
तेरे प्यार में भूली दुनियां दारी जोगिया,
मुझे जोगिन बनाकर कहां गए जोगिया।
साज श्रृंगार सब साथ ले गए दिल को कर गए खाली,
आंखों में तनहाई भर दी,चेहरे को दी बदहाली,
खो गई मेरे गालों से लाली जोगिया,
मुझे जोगिन बनाकर कहां गए जोगिया।
तुम्हें ढूढने में मैंने अपनी सारी उमर गंवाईं,
नींद चैन सब छीनकर मेरा कहां छुपा हरजाई,
तेरा इश्क़ मेरे जीवन की कमाई जोगिया,
मुझे जोगिन बनाकर कहां गए जोगिया।
By Anu - AnmolChahat

Comments