जो मेरा कभी हुआ नही…
By Aaishpreet Bajaj
इंतज़ार की आस रखूँ भी तो कैसे ...
जो कभी छोड़कर गया नहीं,
वो लौट कर कैसे आयेगा।
वो पास इतना है की दूर कभी जा नही सकता,
और फ़ासलें इतने हैं,
कि करीब वो कभी आ नही सकता।
वो पूछता है मुझसे,
कि तोहफे मे क्या चाहिए;
अब उससे उसी को कैसे माँगू मैं,
“जो कभी मेरा होना ही नही चाहता।”
By Aaishpreet Bajaj

🥰
Keep it up👍👍
Go ahead with the same spirit
❤️
So wonderfully written