जीवन की आकांक्षा
By Dr. P. L. Bharati
हे ईश्वर,
हमे भी एक अच्छी सी समझ देना,
दूसरो को भी समझ सके,
ऐसी परख हमे दे देना। हे ईश्वर...
हे ईश्वर,
इस जहॉ को सुंदर बना सके,
जगत को भी सुरक्षित रख सके।
बुरी नजरो से भी बच जाये,
ऐसी ज्योति हमे भी देना। हे ईश्वर...
हे ईश्वर,
बच्चो के भोलेपन का,
निश्चल प्रेम की बोली मे,
सच्चाई की बीज बो सके,
ऐसी हल हमे दे देना। हे ईश्वर...
हे ईश्वर,
जवानी मे होश न खोये,
सदा सत्य के साथ चल सके।
बडो को सम्मान दिलाकर,
पतितो पर उपकार कर सके।
नारी की सम्मान कर सके,
ऐसी प्रेम हमे दे देना। हे ईश्वर...
हे ईश्वर,
धर्म जाति का भेद भुलाकर,
एक डोर मे बंध जायेगा।
दुश्मन की सब भेद तोडकर
आशा की एक किरण उगेगा।
दुनिया को भी स्वर्ग बना दे,
ऐसी शक्ति हमे दे देना। हे ईश्वर...
हे ईश्वर,
बुद्ध की संदेश बताकर,
नैतिकता का पाठ पढ सके।
ईश की त्याग, नानक की वाणी
और खुदा का प्यार मिल सके।
और अंत मे दधिचि बनकर,
जीवन का बलिदान कर सके।
परोपकार की लहर चल सके,
ऐसी भक्ति हमे दे देना। हे ईश्वर...
By Dr. P. L. Bharati

Comments