जीना सीखों
Updated: Oct 10, 2022
By Nilakshi Raul
किसी बच्चे से
खुलकर हसना सीखों
तो किसी बड़े से
उनके झुर्रियों के राज़ सीखों
कभी कोयल से
उसकी मधुरता सिखों
तो किसी पंछी से
उड़ना सीखों
किसी फूल से
धूप में खिलना सीखों
तो कभी अंधेरें में
रौशनी ढूँढ़ना सीखों
कभी अपने आपको
जाना सीखों
तो कभी दूसरों केलिए
खुश होना सीखों
चलो भाइयों अब तो
जीना सीखों
By Nilakshi Raul

Comments