जिस्म क्या है जाना है?
Updated: Sep 20, 2022
By Shaila Pawar
जिस्म क्या है जाना है?
जिस्म तो रूह का लिबास है
जिस्म का चोला ओढ़कर ही रुह जन्म लेती है
शकल सुरत सिरत जो भी देखते हो तुम अपनी
वो तो रूह की है
ऐहसास,चहते,खाब दिल धड़कन में मचलते है
वो रूह की तो आरजू है
जिसम फ़क़त इक जरिया है
ज़िन्दगी भर जो हासिल करना चाहतें हो
वो बस रूह की प्यास है
जो भी तुमारा होना है
जिसम के आइने मे ज़हहलकती
रूह की परछाई है
अफ़सोस मगर अपनी रूह की
आवाज हम सूनते नही
उसकी चाहत के खिलाफ बहुत कुछ
कर जाते है
दिल ही नही फ़क़त रूह को भी घायल होना पड़ता है
कुछ करने से पहले खुद की रुह को समझें जानें
करो प्यार इनसे होने से इनके हम ह
ज़िन्दगी ज़न्नत ये बनाते है
सुनलो रूह क्या कहती क्या चाहती है
By Shaila Pawar

Comments