जिंदगी बड़ी खास है
By Shobha Joshi
हर पल मुस्कुराओ
कि जिंदगी बड़ी खास है।
खुश किस्मत है तू
अतरंगी दुनिया दिखाने के लिए
ये तेरे पास है
हर पल मुस्कुराओ
कि जिंदगी बड़ी खास है।
उन्नीस बीस तो चलती रहती है
आज उन्नीस है तो कोई बात नहीं
कल बीस होने की भी तो आस है
हर पल मुस्कुराओ
कि जिंदगी बड़ी खास है।
अंधियारी रात है
तो भोर भी होगी
प्रचंड धूप है
तो कभी घटा घनघोर भी होगी
विपरीत हैं हवाएँ अगर आज तो
क्यूँ तू उदास है
हर पल मुस्कुराओ
कि जिंदगी बड़ी खास है।
आज छूटा कुछ हाथ से
कोई बिछड़ भी गया गर साथ से
अवसाद क्यूँ कर
क्या पता कल होने वाला कुछ खास है
हर पल मुस्कुराओ
कि जिंदगी बड़ी खास है।
उठ पंख फैला अपने
ऊंची उड़ान भर
फिर दूर कहाँ तुझसे
“भव्य” क्षितिज का आकाश है
हर पल मुस्कुराओ
कि जिंदगी बड़ी खास है।
By Shobha Joshi

Comments