जिंदगी कुछ तो बता
Updated: Jul 25, 2025
By Pankaj Sharma
जिंदगी कुछ तो बता अपने घर का पता भी तो बता दें,
जाना मुझे भी हैं वहां तक थोड़ी उम्मीद तो जगा दें
जिंदगी कुछ तो बता दें...
अनजान सा हूं, गुमनाम सा हुं मैं खुला आसमान सा हूं,
मुझे भी यहां पर जीने का नया तरीका सिखा दें
जिंदगी कुछ तो बता दें...
जो अपने थे वो पराए हो गए
मतलबी सी इस दुनिया में सब बेगाने हो गए
अपनों से मिलने का एक मौका तो दिला दें,
जिंदगी कुछ तो बता दें....
वो दिन याद आएंगे,वो पल बहुत याद आएंगे
गुजरे हुए लम्हों का वो झलक तो दिखा दें
जिंदगी कुछ तो बता दें....
By Pankaj Sharma

Comments