top of page

जब कहानी लिखनी थी,मैंने कविता लिखी!

Aug 11, 2025
1 min read

By Tulsi Chhetry


अनगिनत किस्से

जब बिना सिरे के लिपट जाते

मैंने कविता लिखी

यार कवि! तुम्हें तो तब कहानी लिखनी थी

हां, लिखनी तो कहानी ही थी

जहां मुझे गंगा में बहती लाश 

को मुक्ति देनी थी,

वहां मैंने कविता में 'मोक्ष' लिख दिया

ओह!

अब तुम्हारी गलती का खामियाजा 

गंगा को भुगतना होगा!

ऐसा करो तुम पुनः लिखो

इस बार कहानी लिखना,

लिखना, कैसे उस अल्हड़ लड़की ने अहाते में

नीला, पीला सतरंगी इंद्रधनुष उगाया था

लिखना, कैसे नारियल की सींख से बने झाड़ू को फिरा 

एक औरत ने उसी इंद्रधनुष को धूल चटा दी

फिर लिखना 

लड़की से औरत होने के ध्रुवीय सत्य को,

इस तरह धीमे से

लड़की के लड़खडाते इंद्रधनुष को बैसाखी थमा देना

उसके स्वप्नों की पीठ से औरत होने के दाग मिटा देना

तुम्हारी कहानी के अंत तक किसी को खबर न हो

की तुमने गंगा में बहती लाश को मुक्ति नहीं दी।

इस तरह तुम लड़की के पंखों को

औरत की डिबिया से चुरा कर सुई धागा दे आना।


By Tulsi Chhetry


Recent Posts

See All
Dumb or In Love

By Kavya Mehulkumar Mehta are poets dumb — or just in love? to the world, they may seem dumb, but for them, love is inevitable. poems are reminders of love that can’t be forgotten, shan’t be forgotten

 
 
 
A Future So Azure

By Inayah Fathima Faeez Tomorrow looms unsure, muffled by the deep Thumbs twiddling, barriers never-ending, failure and nothing to reap At the shore lie the choices, imposing, leading to journeys impo

 
 
 
Letting Go In Layers

By Inayah Fathima Faeez Some part of us is cold and shrivelled, In a body of seemingly endless depth. Some part of us is heavy and dishevelled, Misery filling an unending breadth. Some part of us is

 
 
 

1 Comment

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
chetri_hema
Nov 21, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

Very Impressive writing! The writer has a unique way of conveying the thoughts!

Like
bottom of page