जब इरादे हों अटल
By Osin Poddar
खुद को याद दिलाते रहिये जीवन की गाड़ी के हर पहिये को मिलाते रहिए। हँसते रहिए और हँसाते रहिए दुःख को सुख समझ कर हर पल खुशियां मनाते रहिए।
मेहनत है सफलता की जड़ इसे कामयाबी दिलाते रहिए इमानदारी से जिंदगी के हर सीढ़ी पर कदम आगे बढ़ाते रहिये। खुद को याद दिलाते रहिये ना रुकना हे ना ही रुकेंगे कभी
चाहे जीवन में कितनी भी कठिनाइयाँ आए हम ना झुकेंगे कभी।
रिश्ते नाते बढ़ाते रहिये अपनों से प्यार निभाते रहिये
छोटी छोटी गलतफ़हमी को दूर कर ये जीवन
खूबसूरत बनाते रहिये।
खुद को याद दिलाते रहिये
By Osin Poddar

Comments