ज़रूरी है !
By Shivshankar Santosh Patwa
मेरी मुस्कुराहट को, जाने कबसे आदत है
केहता है निखरने को, तेरी बातें ज़रूरी है
ज़िंदा रहने कि खा़तिर, तुझको ढूँढा करता है
दिल की धड़कनों को भी, तेरी साँसे ज़रूरी है
कभी तो गौर करके देख, मेरा नज़रिया है तू
आईना भी देखने को, तेरी आँखें ज़रूरी है
साथ ज़िंदगी जब तक, ज़िंदगी के हर निशान पर
तेरी मौजूदगी, तेरा साथ, तेरी यादें ज़रूरी है
मैं मुझसे खो गया शायद, शायद तुझमे मिल जाऊँ
मेरा मुझसे मिलने कि ख़ातिर, तुझसे मिलना ज़रूरी है
ये अनजाना रिश्ता है? या कोई दिलचस्प किस्सा है?
मैने समझ लिया है अब, तेरा समझना ज़रूरी है
By Shivshankar Santosh Patwa

👏❤️
👏👏👏👏👏
💖
Nice
Amazing heart touching 😍