छोड़ दो डोरियाँ - By Meenakshi Sharma
Written By: meenakshi Sharma
Category: Poetry
Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026
Meenakshi Sharma's poignant poem "छोड़ दो डोरियाँ" is a captivating entry in the Poetry and Creative Writing Competition 2026. In the category of Poetry, this work delves into the profound theme of freedom and the societal expectations that bind us. Meenakshi's evocative words resonate deeply as she addresses the constraints faced by women, urging a release from these metaphorical ties. The competition provides a platform for voices like hers to shine and inspire.
About the Work
"छोड़ दो डोरियाँ" beautifully encapsulates the desire for liberation from societal norms. Meenakshi employs vivid imagery and a heartfelt narrative to question the invisible chains that dictate a woman's choices. Her literary style is both assertive and compassionate, inviting readers to reflect on the meaning of true freedom. The poem's emotional depth and cultural relevance make it a compelling piece that challenges traditional constraints.
chhod do doriyan
Original Submission by meenakshi Sharma
छोड़ दो डोरियाँ
छोड़ दो डोरियाँ, उसे स्वच्छंद उड़ने दो।
खोल दो बेड़ियाँ, उसे गंतव्य तक पहुँचने दो।
तुम पूछोगे, कौन-सी डोरियाँ और कौन-सी बेड़ियाँ?
हमारी बेटी, बहू और माँ तो आज़ाद है।
रहने का, खाने का, बोलने का उनका अपना अंदाज़ है।
मैं कहूँगी, चार दीवारें, चार निवाले और चार शब्द आज़ादी की निशानी नहीं हैं।
छोड़ दो वो डोरियाँ जो कहती हैं,
वो किन खिलौनों से खेलेगी, वो किन किताबों को पढ़ेगी?
वो कहाँ जाएगी, वो कब वापस आएगी?
वो किसको दोस्त बनाएगी?
वो कब और किसके नाम का सिंदूर लगाएगी?
वो कौन-सा रिश्ता कब तक निभाएगी?
वो कब, क्या, क्यों और कैसे करेगी?
इन सारे प्रश्नों की डोरियाँ छोड़ दो।
डोरियाँ जो कभी लफ़्ज़ों और कभी आँखों से पूछती हैं,
वो अकेली क्यों रहती है? उसके इतने दोस्त क्यों हैं?
वो इतना हँसती क्यों है? उसके मिज़ाज में इतनी तल्ख़ी क्यों है?
वो इतने सादे कपड़े क्यों पहनती है? उसके रहन-सहन में इतना सजीलापन क्यों है?
वो अधेड़ उम्र में चटकीले रंग क्यों पहनती है? उसके बालों में अब काली की ज़रूरत क्यों है?
सुंदर, गुणवान होकर भी वो अधूरी क्यों है? सब कुछ होते हुए भी उसकी आँखों में नमी क्यों है?
इन सब प्रश्नों की डोरियाँ छोड़ दो, इन सब धारणाओं की बेड़ियाँ तोड़ दो।
अगर सवाल है मन में उसकी उड़ान, चाल, जीत, हार या जीवन को लेकर, तो उनको चर्चा का जामा मत पहनाओ।
बस एक सादा मन लेकर उसके पास जाओ।
पूछो उसे हर सवाल, क्योंकि वो भी बताना चाहती है और खुलकर बताएगी।
पर अगर तुम्हारी आँखों या अल्फ़ाज़ों में छुपी डोरियाँ दिखेंगी,
तो वो ख़ामोश ही रह जाएगी, वो तुम्हें कभी समझ नहीं आएगी।
डोरियाँ छोड़ दो ये अर्थहीन।
और फिर देखो उसकी मुस्कान, उसकी उड़ान।
देखना क्यों कहते हैं उसे शिव की शक्ति!
देखना क्यों कहते हैं उसे प्रकृति!
About the Competition
The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a prestigious event celebrating the art of words. It encourages writers and poets worldwide to express their unique voices and stories. This competition is a testament to the power of creative expression and its ability to inspire change and reflection in society.
We extend our heartfelt gratitude to Meenakshi Sharma for her thought-provoking poem "छोड़ दो डोरियाँ." Her participation in the Poetry and Creative Writing Competition 2026 enriches the dialogue around freedom and societal expectations. Thank you for sharing your voice and perspective with us.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

Comments