चिकित्सक
By Dr. Susheela Chaurasia
मरीजो की कुशलता के लिए जिसने दिन रात एक किए,
मरीज की जिंदगी जिसके लिए जैसे कोई प्राण प्रिय,
ऐसा एक इंसान जो धरती पर भगवान ने दिए,
जो हैं उनका दूत, पर ढांचे में इंसान का रूप लिए,
जो है ऐसा इंसान, जो है इतना महान,
वो है एक चिकित्सक, एक डॉक्टर मेरी जान।
किताबों से जिसने अपना जीवन बांध लिया,
जिसके लिए अपना सारा बचपन और आधी जवानी त्याग दिया,
हर रोग समझने के लिए दिन रात एक किया,
ऊपर से भले इंसान सही पर कर्म में एक अमृत सबके लिए,
वो है एक चिकित्सक, एक डॉक्टर मेरे प्रिय।
By Dr. Susheela Chaurasia

Very nice
Nice poem 👌🏻 👌🏻
Apt
Nice
Nice👌🏻👌🏻