चलो सो जाएँ
By Vinodini Rajan
ढल गया दिन हुई रात, चलो सो जाएँ, अब बदल गए है हालात के रंग, चलो सो जाएँ ।
दोस्त बदल गया, दिल टूटा है शायद,
दर्द है बहुत, चलो सो जाएँ । कुछ दूर तो हम चले साथ,
अब रास्ता ही बदल गया, चलो सो जाएँ ।
दुनिया ने रंग रूप देखा, मैंने तो तुझ में सच्चा दोस्त देखा ,
तूने भी कहा था मैं दोस्ती निभाउंगा, तुम्हारा बेमतलब दोस्त बनकर दिखाऊंगा ।
अब तो महज़ बातें ही रह गयी है कहानी बनकर , और तू मेरी आँखों में पानी बनकर,
हम तुझसे अपनी दोस्ती का वादा करकर , चलो सो जाएँ ।
यकीन किया तुझ पर,
कुछ देर तू भी भरोसा तो करके देख लेता मुझ पर, ऊब गया तू मुझसे, यही गम भारी हो रहा है मुझ पर, चलो सो जाएँ ।
मेरी ख्वाहिशें थी ज़्यादा, तेरे पास वक़्त मेरे लिए था कम,
नहीं मालूम थी हमें दोस्ती की यह शर्त । तेरी तमाम शिकायतें इकट्ठा कर,
देकर उनको कुर्बानियों का कोई रंग, चलो सो जाएँ ।
आँखें हुई है नम, दिल पे लगा के मरहम, चलो सो जाएँ. तूने जो दिया हौसला, काम आएगा वह अब, लगा के सीने से उन हौसलों को, चलो सो जाएँ ।
ज़रूरी तो नहीं कि मेरी हर चाहत का मतलब इश्क़ था,
दोस्ती थी, सुरूर था - पता नहीं क्या था । अब तेरे ख्याल से भी फ़ासले बनाकर, इस अनजान रिश्ते को भूलकर, चलो सो जाएँ ।
हम में से बेवफा कोई नहीं, चलो तू नहीं तो मैं सही, इस बात को तस्लीम करके, चलो सो जाए ।
उम्मीदें जो अधूरी है,
गलतफहमियाँ जो है बेशुमार, शंकाएं जो नहीं है कम, आज मर से गए है हम, चलो सो जाए ।
तुम नहीं थे, सिर्फ हम थे इस रिश्ते मैं,
अब तो यह मान ले मेरे मन. तुझ पे और भरोसा न करेंगे अब हम, सुलगते तूफ़ानो का सैलाब लेकर, चलो सो जाए ।
छोड़ दिया दोस्त बनाकर,
तूने यह भी न सोचा क्या गुजरेगी हम पर ! गुज़ारा हमने है जो वक़्त साथ, उन गुज़रे हुए लम्हों में से,
एक सकून का लम्हा लेकर, चलो सो जाए ।
तब तक लड़ते रहे तुमसे,
जब तक तुम्हारे मनाने की उम्मीद थी, अब तो तुम्हारे मुड़ कर देखने की उम्मीद भी हुई है खत्म ,
चलो सो जाए ।
बहाने तो कई थे, मुझसे दूर जाने के लिए
तूने बेवजह की ख़ामोशी ही चुनी, मुझ से रूठ जाने के लिए,
नाकाम हुई ,मेरी हर कोशिश, तुझे मनाने के लिए,
मुश्किलें तुमारी आसान करके, रूठ के तुमसे,
चलो सो जाएँ ।
तुम न होगे तो शायद कोई गिला न होगा,
हाँ तेरी यादों का सिलसिला ज़रूर होगा, तू खुश रहना, दुआ देते रहेंगे हम, लेकिन अब थक से गए है हम ,
आँखे अपनी करके बंद चलो सो जाए ।
By Vinodini Rajan

Comments