गुरु का महत्व
By Vansh Sahni
गुरु का स्थान होता है हमारे जीवन में बहुत बड़ा।
इनके मन में हमें अच्छी तरह शिक्षित करने का विचार है गड़ा।
इनका कार्य बाकी सारे कार्य के मुकाबले होता है सबसे बड़ा,
और इनके द्वारा सिखाई गई चीज़ों का पालन करके, मैं हूँ आज आपके समक्ष खड़ा।
ज्ञान बाँटने के कार्य को मत समझना आसान इसके लिए चाहिए होता है बहुत दम।
पढ़ाना पड़ता है इन्हें भुलाकर अपने सारे गम
ताकि हम अपने जीवन में हर चुनौती का सामना करने में हो सक्षम।
इसलिए हम इन्हें जितना धन्यवाद दें, पड़ता है कम।
क्योंकि ये हैं ज्ञान का एक विशाल सागर, और हम हैं इनसे ज्ञान अर्जित करने वाले छोटे से गागर।
By Vansh Sahni

Comments